फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kangra tea will help to reduce diabetes and cancer.

काम की खबर: कैंसर और मोटापे से बचाएगी ये खास चाय

Sat, 31 Jan 2015 09:36 AM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 09:36 AM IST
विज्ञापन
kangra tea will help to reduce diabetes and cancer.

देश-दुनिया में प्रख्यात कांगड़ा चाय कैंसर और मोटापे जैसी जानलेवा बीमारियों से भी बचाएगी। कांगड़ा टी की पत्तियों में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स कई रोगों से बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं। ये एंटी ऑक्सीडेंट मानव शरीर के फ्री रेडिकल को हटाते हैं। इससे कैंसर जैसे रोग से भी बचा जा सकता है।

विज्ञापन


एंटी ऑक्सीडेंट्स शरीर में मोटापा भी नहीं आने देते। हाल ही में पालमपुर स्थित हिमालयन जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआईआर) में कांगड़ा टी पर हुए शोध में ये तथ्य सामने आए हैं। सीएसआईआर पालमपुर के सीनियर प्रिंसिपल साइंसटिस्ट डा. आरके सूद ने बताया कि कांगड़ा घाटी की चाय में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए गए हैं।

विज्ञापन

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार

kangra tea will help to reduce diabetes and cancer.

ये हमारे शरीर से फ्री रेडिकल हटाने में मददगार हैं। एंटी ऑक्सीडेंट्स को चाय के अलावा वाइन और अन्य हेल्थ ड्रिंक्स के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता (यानी की रोगों से लड़ने की ताकत) को और बढ़ाते हैं।

शोध के नतीजों को देखकर भारत सरकार का यह संस्थान टी फैक्ट्रियों के साथ मिलकर इसमें और सुधार के लिए काम करने जा रहा है। रिसर्च के जरिए इसे और भी ज्यादा बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। जल्द ही कांगड़ा चाय नए रूप में आपको बाजार में आएगी।

कांगड़ा टी बनाने की विधि में होगा बदलाव

kangra tea will help to reduce diabetes and cancer.

कांगड़ा टी की मेडिसन वैल्यू को बरकरार रखने के लिए टी बोर्ड के सहयोग से सीएसआईआर एक प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहा है। चाय तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान एंटी ऑक्सीडेंट्स खत्म न हों, इसके लिए कांगड़ा चाय को बनाने की विधि में भी बदलाव किया जा रहा है।

इसके चार करोड़ का टी रिवाइवल प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े डा. आरके सूद का कहना है कि नई विधि से कांगड़ा टी में एंटी ऑक्सीडेंट्स तत्व मौजूद रहेंगे। ऐसे में कांगड़ा चाय कैंसर, मोटापा जैसी बीमारियों से बचाएगी। इससे लोगों को काफी ज्यादा फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed