फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kangra tea will be sold in ration depots.

डिपो में मिलेगी आपको यहां की जैविक चाय

Fri, 06 Feb 2015 01:13 PM IST
Updated Fri, 06 Feb 2015 01:13 PM IST
विज्ञापन
kangra tea will be sold in ration depots.

हिमाचल की जनता अब पालमपुर की चाय का मजा ले सकेगी। चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय के बागानों में तैयार चाय को खाद्य आपूर्ति विभाग के राशन डिपो में उपलब्ध करवाने की तैयारी चल रही है। कृषि विवि अब तक सिर्फ अपने परिसर और पालमपुर में स्थापित डिपो के माध्यम से ही चाय को बेचता रहा है।

विज्ञापन


विवि ने अब अपने बागानों में तैयार चाय सरकारी डिपो में उपलब्ध करवाने की योजना बनाई है। विवि ने अपने उत्पादों की बिक्री और उसकी ब्रांडिंग कर बेचने को तैयार रोड मैप में इसे प्रमुखता से रखा है। हिम पालम चाय के ब्रांड से इसे बाजार में उतारने की तैयारी है। कृषि विवि के कुलपति डा. केके कटोच ने शिमला में बताया कि यूनिवर्सिटी चाय का उत्पादन कर रही है।
विज्ञापन

केमिकल स्प्रे का नहीं होगा इस्तेमाल

kangra tea will be sold in ration depots.

इसे तैयार करने में किसी तरह के केमिकल स्प्रे या कीटनाशकों का इस्तेमाल नहीं किया है। चाय बागानों से लाई पत्तियों से तैयार इस चाय का जायका हर हिमाचली ले, इसके लिए योजना पर कार्य किया जा रहा है। सेहत के लिहाज से यह चाय पूरी तरह सुरक्षित है। उनका कहना है कि फिलहाल यूनिवर्सिटी 200 ग्राम की पैकिंग में इसे उपलब्ध करवा रही है।

इसे डिमांड के मुताबिक अलग-अलग पैकिंग में उपलब्ध करवाया जा सकता है। उन्होंने माना कि कीमत में चाय अन्य मार्केट में बिकने वाली चाय से कुछ महंगी हो सकती है, मगर गुणों और सेहत की लिहाज से सुरक्षित इसका इस्तेमाल करना सस्ता होगा।

50,000 किलो तक उत्पादन कर सकता है विवि

kangra tea will be sold in ration depots.

पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के 45 हेक्टेयर में अपने चाय बागान हैं। वर्तमान में कम डिमांड को देखते हुए विवि अपने प्लांट से 20 से 25000 किलो चाय उत्पादन कर रहा है। प्लांट की क्षमता 50 हजार किलोग्राम तक है। विश्वविद्यालय के पास बागान एरिया बढ़ाने को जमीन भी है।

चाय उत्पादन से विवि की आय में भी कई गुणा बढ़ोतरी हो सकती है। विवि की 250 ग्राम चाय की पैकिंग वर्तमान में 70 से 100 रुपये में बेची जा रही है। चाय विशेषज्ञ डा. प्रमोद वर्मा का कहना है कि चाय की डिमांड को पूरा करने में विवि सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed