{"_id":"5d94d7448ebc3e0167561ba6","slug":"kangra-polytechnic-ragging-stripped-off-student-clothes-in-the-room-and-made-a-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा पॉलिटेक्निक: कमरे में छात्र के कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया, तीन छात्रों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा पॉलिटेक्निक: कमरे में छात्र के कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया, तीन छात्रों पर मामला दर्ज
Wed, 02 Oct 2019 10:28 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 02 Oct 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के फर्स्ट ईयर के छात्र के साथ रैगिंग का मामला प्रकाश में आया है। कॉलेज के प्रशासन की ओर से दी शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन के बाद कॉलेज के ही तीन छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के पास शिकायत है कि कॉलेज के कंप्यूटर इंजीनियर के प्रथम वर्ष के छात्र के साथ तीन छात्र नशे की हालत में उसके कमरे में आए। उसके कपड़े खुलवाए और उसका वीडियो बनाया। यह मामला तीस सितंबर का है।
विज्ञापन
सूचना है कि छात्र ने इस मामले की शिकायत कॉलेज प्रशासन से की। कॉलेज प्रशासन ने छानबीन के बाद यह मामला पुलिस के पास भेजा। बुधवार को पुलिस ने कॉलेज के दूसरे स्तर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के छात्र बोबी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पहले स्तर के छात्र हितेश और कंप्यूटर इंजीनियरिंग के पहले स्तर के छात्र साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
डीएसपी सुनील राणा ने रैंगिंग के आरोप में तीन छात्रों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज करने की पुष्टि की है।