फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News: Worker died due to electrocution while on duty in Indora

Kangra News: इंदौरा में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से कामगार की मौत

Sat, 29 Jul 2023 01:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डमटाल (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डमटाल (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Jul 2023 01:08 PM IST
सार

प्रदेश के जिला कांगड़ा के उपमंडल इंदौरा के तहत भदरोया गांव में एक उद्योग में काम कर रहे एक कामगार की करंट लगने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
Kangra News: Worker died due to electrocution while on duty in Indora
कामगार की करंट लगने से मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के उपमंडल इंदौरा के तहत भदरोया गांव में एक उद्योग में काम कर रहे एक कामगार की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान साहिल कलेर (22) पुत्र विजय कुमार निवासी बनकेहड़ तहसील फतेहपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार साहिल कलेर भदरोया स्थित एक उद्योग में कार्य करता था। ड्यूटी के दौरान कार्य करते हुए उसे करंट लग गया, जिससे वह घायल हो गया।

विज्ञापन


उसे तुरंत इलाज के लिए पठानकोट के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक का पिता विजय कुमार एक दिहाड़ीदार है। साहिल अभी अविवाहित था। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद को गुहार लगाई है। उधर, थाना प्रभारी डमटाल कल्याण सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज करके घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed