फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kangra News: Poland Paragliding Pilot still missing rescue team search continues

Paragliding: पैराग्लाइडर पायलट के शव के पास हेलिकॉप्टर से उतारा बचाव दल

Sun, 29 Oct 2023 07:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 29 Oct 2023 07:34 PM IST
सार

पोलैंड के इस पायलट ने बीते सोमवार को बिलिंग से उड़ान भरी थी। दो दिन के बाद पायलट के ग्लाइडर को त्रियुंड से ऊपर की पहाड़ियों में 12 हजार फीट की ऊंचाई पर हेलिकाप्टर से देखा गया था।

विज्ञापन
kangra News: Poland Paragliding Pilot still missing rescue team search continues
- फोटो : संवाद

विस्तार

बिलिंग घाटी से फ्री फ्लायर के तौर पर उड़ान भरने के बाद पहाड़ियों में फंसे पोलैंड के 70 वर्षीय पायलट कुलाविक के शव को रविवार को भी घटनास्थल से नहीं लाया जा सका। रविवार को सेना के हेलिकाप्टर से उस स्थान का पूरी तरह से निरीक्षण करने के बाद बचाव दल के कुछ सदस्यों को उतारा गया है।

विज्ञापन


हालांकि मौसम के अनुकूल न होने पर रविवार को भी अभियान अधूरा रहा है। अब सोमवार को पायलट के शव को बाहर निकालने का प्रयास किया जाएगा। घटनास्थल पर माइनस डिग्री तापमान होने के कारण इस स्थान पर हेलिकाप्टर की ओर से उतारे गए बचाव दल के सदस्यों को माइनस डिग्री तापमान में रहने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। रविवार को सर्च अभियान के दौरान किसी भी पायलट को इस तरफ जाने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन


एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि रविवार को पायलट को बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया गया था, लेकिन मौसम के अनुकूल न रहने पर इसे रोक दिया गया है और अब सोमवार को फिर से अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
पोलैंड के इस पायलट ने बीते सोमवार को बिलिंग से उड़ान भरी थी। दो दिन के बाद पायलट के ग्लाइडर को त्रियुंड से ऊपर की पहाड़ियों में 12 हजार फीट की ऊंचाई पर हेलिकाप्टर से देखा गया था। उसके बाद से रोजाना पायलट तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अब तक सफलता हासिल नहीं हो सकी है। रविवार को कुछ उम्मीद बंधी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed