फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kangra News: 10th failed student hanged himself

Kangra News: 10वीं में फेल छात्र ने फंदा लगा कर कर दी जान

Fri, 26 May 2023 09:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी लंबागांव (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी लंबागांव (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 May 2023 09:49 PM IST
सार

प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव खंड की आशापुरी पंचायत के नागवन गांव के एक छात्र ने दसवीं में फेल होने के कारण अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन
Kangra News: 10th failed student hanged himself
10वीं में फेल छात्र ने फंदा लगा दी जान(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव खंड की आशापुरी पंचायत के नागवन गांव के एक छात्र ने दसवीं में फेल होने के कारण अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार छात्र ने दसवीं के पेपर दिए थे। वीरवार को घोषित हुए परिणाम फेल हो गया। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो गई है। छात्र का एक बड़ा भाई है। वह जमा दो का छात्र है। वीरवार को दसवीं का परिणाम आने के बाद शाम के वक्त जब मृतक का भाई किसी काम से जयसिंहपुर गया था।

विज्ञापन


मृतक के दादा कच्चे मकान के निचले कमरे में टीवी देख रहे थ्थे। इस बीच घर के ऊपर वाले कमरे में छात्र ने फंदा लगा लिया। दादा कच्चे मकान के ऊपर वाले कमरे में आए तो उसने देखा कि पोते ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने इसकी सूचना लंबागांव पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया। मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस के एसएचओ प्रेमपाल शर्मा ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed