फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kangra: Nagrota Bagwan's Prakriti Sood Becomes Nursing Lieutenant in the Army

कांगड़ा: प्रकृति सूद सेना में बनीं लेफ्टिनेंट, सैन्य नर्सिंग सेवा कमांड अस्पताल बेंगलुरु से लिया प्रशिक्षण

Fri, 08 May 2026 08:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 May 2026 08:53 PM IST
सार

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां क्षेत्र की बेटी प्रकृति सूद ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में स्थायी कमीशन प्राप्त कर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। 

विज्ञापन
Kangra: Nagrota Bagwan's Prakriti Sood Becomes Nursing Lieutenant in the Army
प्रकृति सूद सेना में बनीं लेफ्टिनेंट। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां क्षेत्र की बेटी प्रकृति सूद ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में स्थायी कमीशन प्राप्त कर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। प्रकृति सूद ने भारतीय सैन्य नर्सिंग सेवा के बंगलूरू स्थित कमांड अस्पताल से चार वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त करके यह प्रतिष्ठित पद प्राप्त किया। 8 मई को आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में भारतीय वायु सेना के उप प्रमुख एयर मार्शल नरेश सैदा ने उन्हें अधिकारी के रूप में सेना में सम्मलित किया।

विज्ञापन

प्रकृति के पिता मनीष सूद नगरोटा बगवां विद्यालय में प्रवक्ता हैं। माता रोजी सूद अध्यापिका हैं। प्रकृति सूद का छोटा भाई भी राष्ट्रीय स्तर का टेबल टेनिस खिलाड़ी है। प्रकृति की स्कूली शिक्षा नगरोटा बगवां के ग्रीन फील्ड विद्यालय से हुई। प्रकृति ने देश सेवा को प्राथमिकता दी और भारतीय सेना को चुना। प्रकृति ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा सुशील सूद, दादी सुदर्शना सूद, माता-पिता, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शर्मा, अध्यापकों और मित्रों को दिया है। चयन के उपरांत वह अपनी सेवाएं जोरहाट असम के वायु सेना अस्पताल में देंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed