फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kangna ranaut to grow apples at manali home

बॉलीवुड क्वीन कंगना अपने बगीचे में उगाएंगी ये खास फल

Sat, 16 Dec 2017 12:14 PM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 16 Dec 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
kangna ranaut to grow apples at manali home

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत अपने बगीचे में विदेशी किस्म के सेब उगाएंगी। मनाली के सिमसा स्थित उनका बंगला बनकर तैयार है। अब बंगले के आसपास प्राकृतिक सौंदर्य को बरकरार रखने की तरफ ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन


कंगना ने बगीचे में सेब के नए पौधे लगाने की इच्छा जताई है। कंगना मूलत: मंडी जिला के भांबला गांव से संबंध रखती हैं। इंग्लैंड में बसने के बजाए उन्होंने मनाली की प्राकृतिक सुंदरता के बीच अपना बंगला बनाया है। कंगना ने मनाली के सिमसा में करीब ढाई बीघा जमीन खरीदी है। 

विज्ञापन

पिता ले रहे एक्सपर्ट की राय

kangna ranaut to grow apples at manali home

इसमें कुछ भाग पर बंगला बनाया गया है। करीब डेढ़ बीघा जमीन पर सेब का बगीचा है। बगीचे में कुछ पौधे खराब होने लगे हैं। इनकी जगह नए पौधे लगाने पर विचार किया जा रहा है।

इसके लिए रोहड़ू समेत अन्य जगहों में भी सेब पौधों को लेकर संपर्क साधा जा रहा है। अच्छी विदेशी वैरायटी को चरणबद्ध तरीके से बगीचे में लगाया जाएगा। हाल ही में कंगना के पांव में चोट लगने पर वह आराम करने के लिए करीब तीन-चार दिन अपने बंगले में गुजार चुकी हैं।

इधर, कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि कंगना ने अपने बगीचे में सेब की नई किस्में लगाने की इच्छा जताई है। इस संबंध में वह खुद भी एक्सपर्ट की राय ले रही हैं। वह मनाली स्थित अपने घर में प्राकृतिक सौंदर्य के बीच समय गुजारने के लिए बेताब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed