फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kangana Ranaut On Agniveer Yojana Congress people are spreading rumours

Kangana Ranaut: अग्निवीर योजना पर बोलीं कंगना, कांग्रेस के लोग फैला रहे अफवाह, लोगों को कर रहे भ्रमित

Mon, 27 May 2024 03:54 PM IST
अंकेश डोगरा एएनआई, शिमला
एएनआई, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 27 May 2024 03:54 PM IST
सार

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने अग्निवीर योजना पर प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने कहा कि अब कांग्रेस के पास जीतने का कोई हथकंडा नहीं बचा है इसलिए ये अफवाह फैला-फैलाकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut On Agniveer Yojana Congress people are spreading rumours
मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत - फोटो : एएनआई, शिमला

विस्तार

विज्ञापन

अग्निवीर योजना पर मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा कि ''अब कांग्रेस के पास जीतने का कोई हथकंडा नहीं बचा है इसलिए ये अफवाह फैला-फैलाकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। हम आरक्षण, संविधान और अग्निवीर योजना को लेकर स्पष्ट कर चुके हैं फिर भी ये लोग जनता को भ्रमित कर रहे हैं तो ये समझ आ रहा है कि ये लोग पूरी तरह से नीचे गिरकर राजनीति करने में हैं।"


'इंडी गठबंधन के लोग फाड़ेंगे एक दूसरे के कपड़े'
भाजपा मंडी लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत ने सोमवार को बल्ह, सदर  द्रंग विधानसभा में अपना चुनाव प्रचार किया। चुनावी जनसंवाद में उन्होंने कहा कि चार जून से कांग्रेस नेता व इंडी गठबंधन के लोग एक दूसरे के कपड़े फाड़ना शुरू कर देंगे। उन्होंने दावा किया कि चार जून शाम होते ही इंडी वाले कहेंगे, कि कांग्रेस ने चुनावों में लुटिया डुबो दी और एक-दूसरे के कपड़े फाड़ना शुरू कर देंगे। कांग्रेस का शाही परिवार पराजय का ठीकरा खरगे जी के सिर पर फोड़ करके विदेश में छुट्टियां मनाने चला जाएगा और बेचारे खरगे जी कार्यकर्ताओं का गुस्सा सहते-सहते थक जाएंगे।


कंगना रनौत ने कहा कि इंडी गठबंधन और कांग्रेस वाले देश को डराते थे और कहते थे अगर राम मंदिर बना तो देश में बवाल हो जाएगा, खून की नदियां बहेंगी। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के रूप में हमारी 500 वर्षों की प्रतीक्षा पूरी हुई है। वहीं, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर मोदी सरकार ने शांति स्थापित करने का काम किया है ऑपरेशन गंगा युद्धग्रस्त क्षेत्र से ना सिर्फ भारतीयों को सुरक्षित बाहर लाने का माध्यम बना, बल्कि दुनिया ने मोदी राज में सशक्त भारत की बुलंद तस्वीर भी देखी। आज भारत एक वैश्विक महाशक्ति बन कर उभरा है देश हर मोर्चे पर विश्व का मार्ग प्रशस्त कर रहा है तो यह केवल मात्र प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही संभव हो सका है।


कंगना रनौत ने कहा कि राहुल गांधी का राजनीतिक करियर जितना फ्लॉप है, उतनी ही फ्लॉप उनकी ऊना की रैली रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मंच से सिर्फ झूठे आश्वासन और मुंगेरीलाल के सपने दिखाए जा रहे थे। राहुल गांधी ने मंच से झूठी गारंटियों की झड़ी लगा दी, क्योंकि उन्हें पता है कि ना उनकी सरकार आनी है ना उन्हें गारंटियां पूरी करनी हैं। हिमाचल प्रदेश में छोटे मियां यानी सुक्खू की गारंटियां पूरी हुई नहीं, बड़े मियां राहुल गांधी दो-चार और गारंटियां दे गये। आज हिमाचल में कांग्रेस को सरकार बनाए 16 महीने बीत गए हैं पर इन्होंने अपनी एक भी गारंटी पूरी नहीं की है। हिमाचल की माताएं बहनें अभी तक अपने ₹1500 प्रति महीने का इंतजार कर रही हैं। हिमाचल के किसान अभी तक ₹2 प्रति किलो गोबर और ₹100 प्रति लीटर दूध खरीदे जाने का इंतजार कर रहे हैं। हिमाचल के युवा 5 लाख नौकरियां का इंतजार कर रहे हैं। हिमाचल के परिवार 300 यूनिट फ्री बिजली का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता इन मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते हैं बल्कि नए-नए भ्रम फैलाने में लगे रहते हैं। इन सारी गारंटियों को छोड़ कांग्रेस अब नई गारंटियों के चक्कर में पड़ गई है।

कंगना ने कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति पर हमला बोलते हुए कहा कि अल्पसंख्यक संस्थानों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पछड़ा वर्ग को आरक्षण से वंचित करने के लिए कांग्रेस और इसके गठबंधन के मित्र  जिम्मेदार हैं देश के कई अल्पसंख्यक संस्थानों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को इन्ही लोगों ने दूर किया है। कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए भाजपा नेत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार के कई मुस्लिम समूहों को ओबीसी की सूची में शामिल करने के फैसले को रद्द कर दिया गया है। यह लोग केवल मात्र आरक्षण विरोधी हैं अगर सत्ता में आएंगे तो आरक्षण खत्म कर धार्मिक आधार पर आरक्षण को बांट देंगे इसका बड़ा उदाहरण विभिन्न प्रदेशों में कांग्रेस और इसके गठबंधन की सरकारों द्वारा आरक्षण से की गई छेड़छाड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed