फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kangana Ranaut Slams Himachal Pradesh Govt after Mant Failed Attempts to Donate Money to Disaster Relief

Shimla: अभिनेत्री कंगना रणौत ने आपदा कोष में दिए 5 लाख रुपये, सरकार पर कस तंज

Fri, 06 Oct 2023 08:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 06 Oct 2023 08:56 PM IST
सार

कंगना ने सोशल मीडिया पर हिमाचल सरकार पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि आपदा कोष संचालित नहीं हो रहा है। 50-60 बार पैसा देने का प्रयास किया लेकिन रुपये ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Slams Himachal Pradesh Govt after Mant Failed Attempts to Donate Money to Disaster Relief
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने हिमाचल आपदा राहत कोष में पांच लाख ऑनलाइन दान किए हैं। इसी के साथ अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठा दिए हैं। कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि हिमाचल की सरकार से आपदा कोष भी संचालित नहीं हो पा रहा है। मंडी की बेटी कंगना रणौत ने सोशल मीडिया में दान की राशि की रसीद शेयर करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी की।

विज्ञापन

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरी वित्त टीम और वह आपदा राहत कोष में दान करने की कोशिश कर रहे हैं। अनुमान लगाएं कि वहां की सरकार से आपदा कोष भी संचालित नहीं हो रहा है। पूरे दिन 50-60 बार कोशिश करने के बाद मेरी टीम कुछ राशि दान कर सकी और अधिक नहीं हो रही है। सीए ने चैट में लिखा है कि पोर्टल में दिक्कत है। केवल पांच लाख रुपये दे पाए हैं। 10 लाख रुपये नहीं लिए जा रहे हैं। पोस्ट के बाद कई यूजर खुद आकर दान करने की सलाह दे रहे हैं तो कुछ हिमाचल सरकार पर ठीकरा न फोड़ने की बात कह रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

पैसा जमा न होने की नहीं मिली कोई शिकायत : नरेश
उधर, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा है कि आपदा राहत कोष में लोग बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं । कोष में एकत्र हुई राशि का आंकड़ा 200 करोड़ रुपये पार कर गया है। आमिर खान जैसे अभिनेता ने भी अंशदान दिया है। डिजिटल तरीके से पैसा जमा न होने की कोई शिकायत अभी तक नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed