फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kanda Bend on the Shimla-Mataur Highway will be widened by constructing a retaining wall.

Shimla News: शिमला-मटौर हाईवे पर डंगा लगाकर चौड़ा किया जाएगा कंडा मोड़

Sat, 05 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Kanda Bend on the Shimla-Mataur Highway will be widened by constructing a retaining wall.
घणाहट्टी बस स्टॉप पर कम होगी जाम की समस्या, 35 मीटर डंगा लगाने का कार्य पूरा होने पर साढ़े सात मीटर हो जाएगा एनएच
विज्ञापन

मोड़ के तंग और तीखा होने से रहता है दुर्घटना का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राष्ट्रीय राजमार्ग शिमला-मटौर एनएच-205 पर सफर को सुरक्षित बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों के तहत घणाहट्टी से शिमला की ओर कंडा क्रॉसिंग के मोड़ को चौड़ा किया जाएगा। इस मोड़ को खोलने के लिए घणाहट्टी की ओर डंगा लगाने का कार्य शुरू किया जा चुका है। इससे यातायात जाम से राहत मिलेगी।
डंगा लगने के बाद सड़क करीब एक से डेढ़ मीटर तक चौड़ी हो जाएगी। इससे दोनों ओर से आने वाले वाहन आसानी से क्रॉस हो सकेंगे। वहींइस मोड़ पर केंद्रीय आदर्श कारागार कंडा की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को भी आवाजाही में सुविधा होगी। मोड़ के तंग और तीखा होने के कारण बड़े वाहनों के अचानक सामने आने से यहां हर समय टकराव की आशंका बनी रहती है। हादसों की संभावना को कम करने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग के शालाघाट डिविजन की ओर से इस मोड़ को खोलने का कार्य करवाया जा रहा है। तीन करोड़ रुपये की लागत से मोड़ पर करीब 35 मीटर डंगा लगाकर सड़क को साढ़े सात मीटर तक चौड़ा किया जाना है। इससे पेट्रोल पंप की ओर मुड़ने वाले वाहनों को भी सुविधा होगी। साथ ही, इस जगह पर एक साथ दो वाहन आमने-सामने से क्रॉस हो सकेंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग का एनएच विंग घणाहट्टी में 40 मीटर से अधिक हिस्से में पहाड़ी की ओर स्कूल की तरफ सड़क पर भी डंगा लगा रहा है। यह कार्य लगभग पूरा होने को है। डंगे का निर्माण पूरा होने के बाद घणाहट्टी के मुख्य बस ठहराव पर बसों के खड़े होने और टैक्सियों के ऊपर की ओर पार्क होने से लगने वाले जाम की समस्या का भी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



डेढ़ से दो मीटर चौड़ी होगी सड़क
लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग के शालाघाट डिविजन के सहायक अभियंता नेत्र प्रकाश ने कहा कि कंडा क्रॉसिंग से केंद्रीय आदर्श कारागार कंडा और पेशन, कुनिहार की ओर सड़क जाती है। मोड़ पर तंग सड़क को खोलने के लिए डंगे का निर्माण किया जा रहा है। डंगा लगने के बाद सड़क डेढ़ से दो मीटर तक चौड़ी होगी। इससे मोड़ पर वाहनों के टकराने की संभावना कम हो जाएगी। घणाहट्टी के मुख्य बस ठहराव पर भी वाहनों और बसों के खड़े होने से लगने वाली जाम की समस्या कम होगी। यहां डंगा लगाने का कार्य भी लगभग पूरा होने को है। इससे स्कूल की सड़क भी खुल गई है और टैक्सियों के लिए अलग से जगह बन रही है। इससे टैक्सियों के सड़क पर पार्क होने के कारण जाम नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article