{"_id":"57e4a71a4f1c1bf840a83017","slug":"kamdhenu-milk-price-hike-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में महंगा हुआ कामधेनु दूध, ये होंगे नए रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में महंगा हुआ कामधेनु दूध, ये होंगे नए रेट
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 23 Sep 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में कामधेनु दूध दो रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। 35 की बजाय अब 37 रुपये प्रति लीटर दूध मिलेगा जबकि पैकेट बंद आधा लीटर दूध 19.50 के बजाय 20.50 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
इस दूध की सप्लाई राजधानी शिमला समेत बिलासपुर, सोलन, हमीरपुर और मंडी जिले में है। कामधेनु कृषक एवं उपभोक्ता हितकारी मंच का कहना है कि वर्ष 2014 में दूध के दाम बढ़ाए गए थे।
विज्ञापन
दावा किया गया है कि अब भी अन्य कंपनियों के मुकाबले कामधेनु दूध सस्ता है। मंच के अध्यक्ष नानक चंद का कहना है कि किसानों के हितों को देखते हुए दूध के दाम बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे पहले संस्था ने अप्रैल 2014 में दूध के दाम बढ़ाए थे लेकिन अब मजबूरी में दाम बढ़ाने पड़े हैं। नानक चंद का कहना है कि कामधेनु दूध बाजार में आने वाले अन्य कंपनियों के दूध से अब भी सस्ता है।