{"_id":"5d29bcbe8ebc3e6cd3275b21","slug":"kalka-shimla-train-engine-power-failed-at-at-dharampur-railway-station-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका-शिमला ट्रैक पर हिमालयन क्वीन का इंजन फेल, पर्यटकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका-शिमला ट्रैक पर हिमालयन क्वीन का इंजन फेल, पर्यटकों ने किया हंगामा
Sat, 13 Jul 2019 08:24 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 13 Jul 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
सोलन में खराब कालका शिमला ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर धर्मपुर स्टेशन में एक ट्रेन का इंजन फेल हो गया। शनिवार दोपहर करीब 1:55 बजे शिमला जा रही हिमालयन क्वीन 52455 के इंजन का पावर फेल होने के बाद कालका से दूसरा इंजन मंगवाना पड़ा।
विज्ञापन
करीब चार घंटे बाद शाम 5:55 पर ट्रेन शिमला के लिए रवाना हो सकी है। ट्रेन में सफर कर रहे 200 लोगों को इससे परेशानी झेलनी पड़ी। मुसाफिरों में ज्यादातर पर्यटक थे, जो वीकेंड पर शिमला जा रहे थे।
विज्ञापन
परेशान पर्यटकों ने कुछ देर के लिए स्टेशन पर हंगामा भी किया है। हालांकि रेलवे पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत कर दिया गया। गाड़ी स्टेशन पर होने के चलते दूसरी गाडि़यों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन
इस बीच कुछ पर्यटकों को होलीडे स्पेशल में भेजा गया है, जबकि कुछ पर्यटक मजबूरन बसों और टैक्सियों से शिमला रवाना हुए। स्थानीय ट्रेन मेकेनिकों के काफी प्रयास के बाद भी फेल इंजन दुरुस्त नहीं हो सका।
कालका-शिमला रेलवे लाइन के ट्रैफिक इंस्पेक्टर केवल प्रकाश ने बताया कि इंजन में कुछ खराबी के कारण ट्रेन कुछ समय के लिए खड़ी रही है। कालका से दूसरा इंजन मंगवाने के बाद ट्रेन को शिमला के लिए रवाना किया गया है।