{"_id":"64fc0d91c2f4771d830128d8","slug":"kalka-shimla-toy-train-will-be-started-from-30-september-2023-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Toy Train: कोटी से सोलन 16 सितंबर से और 30 से शिमला तक चलेगी टॉय ट्रेन, पर्यटन को लगेंगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Toy Train: कोटी से सोलन 16 सितंबर से और 30 से शिमला तक चलेगी टॉय ट्रेन, पर्यटन को लगेंगे पंख
Sat, 09 Sep 2023 11:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर
हरिंदर पाल सिंह, अंबाला
हरिंदर पाल सिंह, अंबाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:46 AM IST
सार
कालका-शिमला रेलवे सेक्शन क्षतिग्रस्त होने से रेलवे को काफी नुकसान हुआ है। पूरे सेक्शन को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है और इस पर लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
टॉय ट्रेन, कालका टू शिमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगभग दो माह से बंद विश्व धरोहर रेल सेक्शन कालका-शिमला को शुरू होने में अभी लगभग 20 दिन का समय लगेगा। पहले चरण में रेलवे ने कालका से कोटी के बीच टॉय ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। दूसरे चरण में ट्रेन 16 सितंबर से कालका-सोलन सेक्शन पर चलेगी और तीसरे चरण में 30 सितंबर को कालका से शिमला तक सीधी ट्रेन सेवा शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन
बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हुए कालका-शिमला सेक्शन को दुरुस्त करने का कार्य जोरों-शोरों से किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक भी लगातार सेक्शन की निगरानी कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द रेलवे ट्रैक दुरुस्त हो और सैलानियों सहित स्थानीय निवासियों को टॉय ट्रेन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
सात करोड़ का नुकसान
कालका-शिमला रेलवे सेक्शन क्षतिग्रस्त होने से रेलवे को काफी नुकसान हुआ है। पूरे सेक्शन को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है और इस पर लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं ट्रेनों का संचालन न होने से रेलवे को डेढ़ से दो करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार बार-बार बारिश के कारण बाधित होने वाले इस रेलवे ट्रैक को अब इस प्रकार से सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे कि भूस्खलन होने के बाद भी रेलवे लाइन को किसी प्रकार का नुकसान न हो और टॉय ट्रेनों का संचालन भी निरंतर जारी रहे।
विज्ञापन
कालका से कोटी के बीच एक ट्रेन चला दी गई है। दूसरे चरण में 16 सितंबर से कालका-सोलन और तीसरे चरण में 30 सितंबर से कालका-शिमला तक टॉय ट्रेन का संचालन शुरु कर दिया जाएगा। - मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला मंडल।