{"_id":"5a3376c94f1c1b6a118b7e56","slug":"kalka-shimla-railway-starts-two-special-holiday-trains-for-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर रेलवे ने सैलानियों को दी बड़ी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर रेलवे ने सैलानियों को दी बड़ी सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए शिमला आने का कार्यक्रम बना रहे सैलानियों को रेलवे बड़ी सौगात देने जा रहा है। रेलवे ने कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर 22 दिसंबर से दो हॉली डे स्पेशल गाड़ियां चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
15 जनवरी तक हॉली डे स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। क्रिसमस पर बर्फबारी की संभावनाओं के चलते भारी संख्या में मैदानी इलाकों से सैलानियों के शिमला पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
हॉली डे स्पेशल गाड़ियां चलने के बाद शिमला-कालका रूट पर चलने वाली गाड़ियों की संख्या बढ़कर आठ हो जाएगी। मौजूदा समय में इस ट्रैक पर छह गाड़ियां चल रही हैं। इसमें एक 15 सीटर रेल कार भी शामिल है।
विज्ञापन
शिमला-कालका ट्रैक पर करीब छह घंटे के सफर का लुत्फ लेने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी रेल मार्ग से शिमला पहुंचते हैं। कालका से सुबह साढ़े चार बजे के बाद शिमला के लिए रेल सुविधा उपलब्ध है जबकि शिमला से शाम छह बजे आखिरी रेल कालका के लिए रवाना होती है।
यह रहेगी हॉली डे स्पेशल ट्रेनों का समय
कालका से शिमला शिमला से कालका
1. 7:00 बजे सुबह 9:25 बजे सुबह
2. 12:45 बजे दोपहर 3:50 बजे शाम
यह है किराया
कालका-शिमला एक्सप्रेस 50 रुपये
हिमालयन क्वीन 270 रुपये
शिवालिक एक्सप्रेस (शिमला) 525 रुपये
शिवालिक एक्सप्रेस (कालका) 600 रुपये
रेल कार (15 सीटर) 310 रुपये