फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kalka Shimla National Highway Five Restoration Work on Progress weather creates obstacles

Kalka-Shimla NH Closed: फिर आया मलबा, अब एनएच के आज खुलने के आसार

Mon, 07 Aug 2023 04:54 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 07 Aug 2023 04:54 AM IST
सार

चक्कीमोड़ में जिस जगह सड़क पर मलबा आ रहा है उसके आधे किलोमीटर दायरे में पहाड़ी पर बड़ी दरार पड़ी हैं। इस कारण यहां पर आगामी दिनों में भी खतरा बरकरार है।

विज्ञापन
Kalka Shimla National Highway Five Restoration Work on Progress weather creates obstacles
कालका-शिमला नेशनल हाईवे अवरुद्ध। - फोटो : संवाद

विस्तार

कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर परवाणू से कुमारहट्टी तक फोरलेन के अब आज ही खुलने के आसार हैं। पहले चरण में छोटी गाड़ियों को चलाने की योजना है। चक्कीमोड़ में शनिवार को सड़क के दोनों छोर मिलने के चंद मिनटों पहले ही फिर से पहाड़ी से हजारों टन मलबा आ गया। इससे दो दिन मलबा हटाने के काम पर फिर से पानी फिर गया है। खबर है कि भारी भूस्खलन के बाद मंगलाड-बागवत मार्ग भी बंद है।

विज्ञापन


हालांकि दोबारा से मलबा हटाने का काम फिर शुरू कर दिया है। प्रशासन ने शनिवार शाम तक हाईवे से छोटे वाहनों की आवाजाही का दावा किया था। शनिवार दोपहर 12:45 बजे भूस्खलन के बाद अब फिर मार्ग नहीं खुल पाएगा।  पहाड़ी दरकने से एचटी लाइन और कालका-शिमला विश्व धरोहर रेल लाइन को भी खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

आधा किमी दायरे में दरारें

चक्कीमोड़ में जिस जगह सड़क पर मलबा आ रहा है उसके आधे किलोमीटर दायरे में पहाड़ी पर बड़ी दरार पड़ी हैं। इस कारण यहां पर आगामी दिनों में भी खतरा बरकरार है। यदि यह मलबा भी सड़क पर आ जाता है तो आधा किलोमीटर का क्षेत्र क्षतिग्रस्त होने के कगार पर पहुंच जाएगा। 

सड़क का निर्माण बड़ी चुनौती
पहाड़ी से लगातार मलबा सड़क पर गिर रहा है। ऐसे में यहां पर सड़क का निर्माण करना टेढी खीर साबित हो रहा है। अभी प्रारंभिक तौर पर दो लेन से ही आवाजाही सुचारू करने का कार्य चला हुआ है। इसके बाद यहां पर एक तकनीक की मदद से फोरलेन बनाई जाएगी। खाई को देखते हुए यहां पर सड़क का निर्माण करना बड़ी चुनौती है।

सड़क खोलने में मलबा बढ़ा रहा समस्या

जैसे-जैसे मलबा हटा रहे हैं वैसे-वैसे और मलबा सड़क पर आ रहा है। ऐसे में काफी दिक्कतें आ रही हैं। अब सोमवार तक सड़क पर छोटे वाहनों को गुजारने का लक्ष्य रखा है। - अब्दुल बासित, क्षेत्रीय अधिकारी, एनएचएआई

सनवारा में टोल वसूली बंद

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर परवाणू-कुमारहट्टी फोरलेन के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को अब टोल नहीं देना पड़ेगा। इसके लिए उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने देर शाम आदेश जारी कर दिए हैं। सनवारा में टोल न लगाने के बाद से अब लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही इस रूट से आवाजाही कर रहे वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।

वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण शिमला कार्यालय की ओर से भी केंद्र सरकार को सनवारा टोल प्लाजा बंद करने के लिए पत्र भेजा गया है। इस पत्र का अभी कोई जवाब नहीं आया है। उससे पहले लोगों की मांग को देखते हुए उपायुक्त ने प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से टोल वसूलने पर रोक लगा दी है। वहीं जब तक हाईवे सुचारू नहीं होता तब तक टोल नहीं लिया जाएगा। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच बुधवार शाम 04:00 बजे से पूर्ण रूप से बंद पड़ा है।

हैरानी की बात है कि हाईवे बंद होने के बावजूद टोल प्लाजा सनवारा में पैसों की वसूली की जा रही थी। यहां से गुजरने वाले लोकल वाहनों से पूरा पैसा लिया जा रहा है। इसके बाद से लोगों में भी गुस्सा देखने को मिल रहा था।

लोग बार-बार टोल बंद करने की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि जब सड़क सुचारू नहीं है तो कंपनी क्यों पैसे ले रही है। इसके साथ कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने भी मुख्यमंत्री सुक्खू के समक्ष लोगों की मांग को रखा था। अब जिला प्रशासन ने ही लोगों की मांग को पूरा कर दिया है। 

लोगों की समस्या जायजा है। इसे देखते हुए शनिवार शाम से ही टोल पर वसूली को रोकने के आदेश दिए हैं। जब तक हाईवे सुचारू नहीं होता तब तक टोल नहीं देना पड़ेगा। - मनमोहन शर्मा, उपायुक्त 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed