{"_id":"5b893f2942c792465d1d3b28","slug":"kabbadi-player-ritu-negi-took-blessing-of-mahasu-devta-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडल की मन्नत पूरी होने पर कुलदेवता के पास पहुंची रितु नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडल की मन्नत पूरी होने पर कुलदेवता के पास पहुंची रितु नेगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियाड में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली सिरमौर की रितु नेगी ने वीरवार को कुलदेवता के दर्शन किए। रितु नेगी के माता-पिता ने मेडल लाने की मन्नत पूरी होने पर बेटी के साथ अपने कुल देवता के दर्शन किए।
विज्ञापन
वीरवार को रितु नेगी पिता भवान सिंह नेगी और पत्नी पूर्णिमा नेगी के साथ मंदिर पहुंचीं। भवान सिंह नेगी और माता पूर्णिमा ने बेटी के मेडल लाने की मन्नत मांगी थी।
विज्ञापन
फाइनल मैच में पहुंचने से पहले भवान सिंह ने बताया था कि बेटी के मेडल लेकर आने पर वह उसके साथ म्हासू देवता के दर्शन को जाएंगे। जकार्ता से सिल्वर मेडल लेकर आई बेटी रितु नेगी के साथ वीरवार को माता-पिता उत्तराखंड के अनहोल स्थित म्हासू देवता के मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
लगभग 120 किलोमीटर का सफर तय करने के पश्चात माता-पिता और बेटी ने अपने कुल देवता के दर्शन किए। उधर, भवान सिंह नेगी ने बताया कि मंदिर में पहुंचने पर मंदिर समिति की ओर से रितु नेगी को सम्मानित भी किया गया।