फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kabaddi star Ajay Thakur cousin brother nation kabaddi player killed in road accident solan himachal

सड़क हादसे में कबड्डी स्टार अजय ठाकुर के चचेरे भाई समेत दो की मौत

Sat, 17 Aug 2019 06:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 17 Aug 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi star Ajay Thakur cousin brother nation kabaddi player killed in road accident solan himachal
सांकेतिक तस्वीर

उपमंडल नालागढ़ के दभोटा निवासी राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुखविंद्र सिंह सुखी और एक अन्य युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। सुखविंद्र कबड्डी स्टार पद्मश्री अजय ठाकुर के चचेरे भाई थे। वह भी कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके थे। हादसा शुक्रवार शाम को नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग पर नसराली के पास हुआ। 

विज्ञापन


उधर, चचेरे भाई की मौत की खबर सुनकर कबड्डी स्टार अजय ठाकुर भी पैतृक गांव दभोटा पहुंचे और चचेरे भाई की अंत्येष्टि में भाग लिया। इसके बाद प्रो-कबड्डी लीग का मैच होने के चलते अजय ठाकुर वापस लौट गए। शनिवार को उनका प्रो-कबड्डी लीग का मुकाबला होना है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुखविंद्र सिंह बाइक पर एक अन्य युवक वीर सिंह उर्फ बीनू पुत्र दसौंधी राम के साथ बाइक पर दभोटा से नालागढ़ की ओर जा रहे थे। इस बीच अज्ञात वाहन से बाइक को टक्कर मार दी। सुखविंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि वीर सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ा। रात को जा रहे एक ट्रैक्टर चालक ने दोनों को सड़क पर पड़े देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अजय ठाकुर के पिता छोटूराम ने कहा कि भाई के बेटे सहित एक अन्य युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। अजय ठाकुर पैतृक गांव पहुंचे थे।

सुखविंद्र सिंह बिलासपुर हॉस्टल में पढ़ाई करते थे। यहीं से उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। हादसे के बाद पूरे दभोटा में शोक की लहर दौड़ गई है। दभोटा को कबड्डी खिलाड़ियों का गढ़ माना जाता है। यहां से अब तक कई खिलाड़ी अपना नाम कमा चुके हैं। डीएसपी नालागढ़ चमनलाल ने बताया कि पुलिस ने मामला छानबीन शुरू कर दी है अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed