{"_id":"6a910ddd652a6c5b230c32f7","slug":"manimahesh-yatra-2026-heli-taxi-weight-extra-charge-2026-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश यात्रा : होली से गौरीकुंड हेली टैक्सी का किराया 6,255 रुपये, 70 किलो से ज्यादा वजन पर अतिरिक्त किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिमहेश यात्रा : होली से गौरीकुंड हेली टैक्सी का किराया 6,255 रुपये, 70 किलो से ज्यादा वजन पर अतिरिक्त किराया
Fri, 28 Aug 2026 09:56 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर/होली (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर/होली (चंबा)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 28 Aug 2026 09:56 AM IST
सार
मणिमहेश यात्रा 2026 में हेली टैक्सी सेवा से गौरीकुंड जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए वजन सीमा चर्चा का विषय बन गई है। 70 किलोग्राम से अधिक वजन पर अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है। होली से गौरीकुंड का एकतरफा किराया 6,255 रुपये निर्धारित है। श्रद्धालुओं ने वजन सीमा कम से कम 85 किलो करने और हेलीपैड पर वजन प्रक्रिया प्रशासन की निगरानी में कराने की मांग की है। वीरवार को 434 श्रद्धालु पैदल यात्रा पर निकले।
विज्ञापन
मणिमहेश के लिए हेली टैक्सी सेवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिमहेश की आस्था में सराबोर श्रद्धालुओं के लिए गौरीकुंड तक हेली टैक्सी की उड़ान अब वजन के हिसाब से जेब पर भी भारी पड़ रही है। 70 किलोग्राम की निर्धारित सीमा पार करते ही अतिरिक्त शुल्क का प्रावधान श्रद्धालुओं को खटक रहा है। खासकर बुजुर्ग और अस्वस्थ यात्रियों का कहना है कि राहत के लिए ली जा रही हेली टैक्सी सेवा में वजन की शर्त आर्थिक परेशानी बढ़ा रही है।
विज्ञापन
पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान भरमौर और होली से गौरीकुंड के लिए संचालित हेली टैक्सी सेवा में निर्धारित वजन सीमा श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन रही है। 70 किलोग्राम भार की शर्त को लेकर श्रद्धालुओं ने सवाल उठाते हुए प्रशासन से इसमें राहत देने की मांग की है। श्रद्धालुओं का कहना है कि हेली टैक्सी का इस्तेमाल मुख्य रूप से बुजुर्ग, बीमार और चलने-फिरने में असमर्थ लोग करते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में वजन के नाम पर अतिरिक्त शुल्क लेना उनके लिए आर्थिक बोझ बढ़ा रहा है। होली से गौरीकुंड के लिए हेली टैक्सी का एकतरफा किराया 6,255 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा 70 किलोग्राम से अधिक वजन होने पर अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है। एक किलो अतिरिक्त वजन पर 100 रुपये, 80 किलो वजन पर 500 रुपये और 85 किलो वजन होने पर 1,000 रुपये अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं। श्रद्धालु मुकेश कुमार, किरपा राम, जोगेंद्र कुमार, प्रताप चंद और दलीप कुमार ने कहा कि वजन की अतिरिक्त सीमा कम से कम 85 किलो होनी चाहिए। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने हेलीपैड पर वजन की प्रक्रिया प्रशासन की निगरानी में करवाने और अतिरिक्त शुल्क की अनिवार्य रसीद देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। श्रद्धालुओं के अनुसार मणिमहेश यात्रा आस्था से जुड़ी है, इसलिए हेली टैक्सी सेवा में पारदर्शिता और संवेदनशीलता जरूरी है। पिछले साल चॉपर में प्रति सवारी 85 किलोग्राम भार निर्धारित किया गया था। 85 किलोग्राम से एक किलोग्राम अधिक भार होने पर 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क निर्धारित किया गया था। इस बार 75 किलोग्राम से एक किलोग्राम अधिक भार होने पर 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क चुकाने के निर्देश श्रद्धालुओं के गले नहीं उतर रहे हैं।
434 श्रद्धालुओं ने पैदल और 64 ने हेली टैक्सी से की यात्रा
श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के तहत वीरवार को भी श्रद्धालुओं का मणिमहेश धाम की ओर जाने का क्रम जारी रहा। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) भरमौर अजय कुमार सिंह ने बताया कि वीरवार को हड़सर से मणिमहेश के लिए पैदल यात्रा मार्ग से 434 श्रद्धालु रवाना हुए। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेली टैक्सी सेवा भी संचालित की जा रही है। वीरवार को भरमौर से गौरीकुंड के लिए हेली टैक्सी की 16 उड़ानें भरी गईं, जिनके माध्यम से भरमौर से गौरीकुंड के लिए 64 श्रद्धालुओं ने और गौरीकुंड से भरमौर के लिए 63 श्रद्धालुओं ने हवाई सेवा का लाभ उठाते हुए मणिमहेश यात्रा की।
श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के तहत वीरवार को भी श्रद्धालुओं का मणिमहेश धाम की ओर जाने का क्रम जारी रहा। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) भरमौर अजय कुमार सिंह ने बताया कि वीरवार को हड़सर से मणिमहेश के लिए पैदल यात्रा मार्ग से 434 श्रद्धालु रवाना हुए। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेली टैक्सी सेवा भी संचालित की जा रही है। वीरवार को भरमौर से गौरीकुंड के लिए हेली टैक्सी की 16 उड़ानें भरी गईं, जिनके माध्यम से भरमौर से गौरीकुंड के लिए 64 श्रद्धालुओं ने और गौरीकुंड से भरमौर के लिए 63 श्रद्धालुओं ने हवाई सेवा का लाभ उठाते हुए मणिमहेश यात्रा की।