फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Junga teshil strat from 23 march

जुन्गा तहसील में आज से शुरू होगा कामकाज

Tue, 22 Mar 2022 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Junga teshil strat from 23 march
क्षेत्र के हजारों लोगों को मिलेगी राहत, हीरालाल होंगे जुन्गा तहसील के पहले तहसीलदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। जुन्गा तहसील में 23 मार्र्च से कामकाज शुरू हो जाएगा। प्रदेश सरकार ने जुन्गा के लिए नए तहसीलदार की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। तहसीलदार हीरालाल जुन्गा तहसील के प्रथम तहसीलदार होंगे। इनके कार्यभार संभालते ही 23 बुधवार को जुुन्गा तहसील में कामकाज भी शुरू हो जाएगा।
तहसील कार्यालय खुलने से जुन्गा क्षेत्र के लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अब शिमला नहीं जाना पड़ेगा। सरकार की अधिसूचना के अनुसार तहसील जुन्गा के अधीन सात पटवार सर्किल जुन्गा, भड़ेच, कोटी, पीरन, डुब्लु, घडोत और जनेडघाट शामिल किए हैं। भविष्य में इस तहसील के साथ अन्य क्षेत्रों को भी जोड़ा जाएगा। लोगों की समस्या को देखते हुए वर्ष 1988 में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में जुन्गा में उपतहसील खुली थी।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका और पूर्व भाजपा प्रत्याशी विजय ज्योति सेन ने उपतहसील जुन्गा का दर्जा बढ़ाने तथा तहसीलदार की नियुक्ति के आदेश करने के लिए सीएम जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 10 नवंबर 2020 को सीएम के जुन्गा प्रवास के दौरान कसुम्पटी मंडल की मांग पर जुन्गा को तहसील का दर्जा देने की घोषणा की थी। अब तहसील में कामकाज शुरू हो रहा है जिससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed