फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Junga School hoisted the flag in the district under-14 sports competition

Shimla News: जुन्गा स्कूल ने जिला अंडर-14 खेल स्पर्धा में लहराया परचम

Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Junga School hoisted the flag in the district under-14 sports competition
हॉकी और फुटबॉल में स्कूल की टीम चैंपियन
विज्ञापन

आयुष ने 100 और 200 मीटर दौड़ में जीते दो स्वर्ण पदक

संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
रामपुर के दत्तनगर में आयोजित प्रतियोगिता में जुन्गा स्कूल की टीम ने हॉकी और फुटबाल में प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की जबकि एथलेटिक्स में विद्यालय की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य महेश शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयुष ने 100 और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर जुन्गा स्कूल के 13 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। फुटबाल में कर्णवीर, वंश, आयुष, मोक्ष, रोशन, दीक्षित, दिव्यांश और नैतिक का चयन हुआ है।
विज्ञापन

वहीं हॉकी में यश धीमान, अक्षु, दिव्यांश, विकास, रोशन, मोक्ष और आयुष ने राज्य स्तर के लिए स्थान बनाया है। हैंडबॉल में भी कार्तिक और कृतिक का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य महेश शर्मा, एसएमसी प्रधान एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी छात्र खिलाड़ियों तथा पीईटी रमा ठाकुर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीईटी रमा ठाकुर के दिन-रात किए गए अथक प्रयासों से खिलाड़ियों ने यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article