फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JP Ndda became the minister, Himachal Celebrate

जेपी नड्डा बने मंत्री, जश्न में डूबा हिमाचल

Mon, 10 Nov 2014 02:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 10 Nov 2014 02:39 PM IST
विज्ञापन
JP Ndda became the minister, Himachal Celebrate

बिलासपुर से ताल्लुक रखने वाले जगत प्रकाश नड्डा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है। नड्डा की ताजपोशी से बिलासपुर सहित पूरा प्रदेश जश्न में डूब गया है। प्रदेश भर में दिन भर भाजपा कार्यकर्ताओं और जेपी नड्डा के समर्थकों ने आतिशबाजी पटाखे फोड़कर और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय के अलावा जिले के विभिन्न स्थानों पर जगत प्रकाश नड्डा की ताजपोशी पर मिठाइयां बांटी गई। वहीं, आतिशबाजी-पटाखों के साथ जोरदार जश्न मनाया गया।
विज्ञापन


बिलासपुर के गुरुद्वारा मार्केट में भाजपाइयों ने जेपी नडडा के शपथ ग्रहण समारोह को लाइव देखने की भी व्यवस्था कर रखी थी। एक दुकान के आगे टीवी लगाकर आम लोगों ने भी नड्डा को शपथ ग्रहण करते हुए देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही शपथ समारोह पूरा हुआ तो गुरुद्वारा चौक पर जोरदार आतिशबाजी की गई। जिला भाजपा नेताओं ने इस अवसर पर मिठाइयां बांटी। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंदेल इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने दी बधाई

JP Ndda became the minister, Himachal Celebrate

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपात सत्ती सहित प्रदेश बीजेपी के नेताओं ने जेपी नड्डा को केंद्रीय मंत्री बनने पर बधाई दी है। बिलासपुर में जिला जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश गौतम की अगुवाई में यह शपथ ग्रहण का लाइव समारोह देखा गया।

जिला महामंत्री भीम सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष जगदीश कटोच, जिला कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र बक्शी, जिला सचिव रचना शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष रजनी शर्मा, स्वतंत्र सांख्यान, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष बृज लाल ठाकुर, सदर मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महामंत्री प्यारे लाल चौधरी, नंद लाल चंदेल, सचिव देवेश चंदेल, जिला कोषाध्यक्ष संतोष भारद्वाज, अंजु राणा, संतोष मिश्रा, प्रीतम चंदेल, नीना कौशल, रीता कुमारी, वरिष्ठ भाजपा नेता रूप लाल ठाकुर, सुभाष ठाकुर, अमर सिंह काशव, तुषार डोगरा, विपुल हांडा, यमन गुप्ता, नगर इकाई अध्यक्ष राजू दबड़ा, जोगिंद्र पाल, सुभाष चंदेल, राम लाल ठाकुर, राम लाल पुंडीर सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। उधर, घुमारवीं के भाजपा नेता सुमन सिंह चंदेल, प्रेम सागर भारद्वाज, पूर्व विधायक केडी धर्माणी ने भी नड्डा की ताजपोशी पर उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed