फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JP Nadda Solan Himachal Pradesh Tour on 27th February

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हिमाचल आएंगे नड्डा

Sun, 16 Feb 2020 07:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 16 Feb 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda Solan Himachal Pradesh Tour on 27th February
भ्राजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 27 फरवरी को ठोडो मैदान सोलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सौभाग्य हिमाचल से संबंध रखने वाले नड्डा को मिला है। इससे प्रदेश की जनता में भारी जोश और उत्साह है। 

विज्ञापन


यह बात उन्होंने भाजपा मंडल की नालागढ़ में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही। बिंदल का नालागढ़ पहुंचने पर मंडल की ओर से पगड़ी व तलवार देकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, जिलाध्यक्ष आशुतोष वैद्य, पूर्व विधायक कृष्ण लाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


29 को बेटे के विवाह पर बिलासपुर में प्रीतिभोज देंगे नड्डा 
29 फरवरी को जिला बिलासपुर के गांव विजयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बेटे गिरीश के विवाह के उपलक्ष्य पर स्वागत समारोह और प्रीतिभोज का आयोजन होगा। इसके लिए जगत प्रकाश नड्डा विशेष रूप से बिलासपुर आ रहे हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में गण्यमान्य लोगों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed