फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jp nadda says about modi govt in center.

नड्डा ने गिनाईं मोदी सरकार की ये 10 बड़ी उपलब्धियां

Fri, 05 Jun 2015 09:40 AM IST
Updated Fri, 05 Jun 2015 09:40 AM IST
विज्ञापन
jp nadda says about modi govt in center.

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल में देश का राजनीतिक चरित्र बदल गया है। उन्होंने सरकार की 10 बड़ी उपलब्धियां गिनाई। नड्डा ने कहा कि स्कैम, स्कैंडल के बजाय देश में उपभोक्ता सेवाओं पर बात होने लगी है। यही पहली बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन


केंद्र में करप्शन और कमीशन का खेल पूरी तरह खत्म हो चुका है। दूसरा विश्व भर में भारत का मान, शान बढ़ी है। तीसरी उपलब्धि- देश की सीमाएं पहले के मुकाबले अब अधिक सुरक्षित हैं। पाकिस्तान सीमा पर गोलीबारी का जवाब देने के लिए अब दिल्ली से निर्देश लेने की जरूरत नहीं है। नड्डा वीरवार को शिमला के पीटरहॉफ में केंद्र सरकार के एक साल पूरा होने पर उपलब्धियां गिनवा रहे थे।
विज्ञापन

टीम इंडिया की तर्ज पर काम कर रही है सरकार

jp nadda says about modi govt in center.

अपनी चौथी उपलब्धि के बारे में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार टीम इंडिया की तर्ज पर काम कर ही है। हर राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बराबरी का सम्मान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्रियों के सुझावों पर काम किया जा रहा है। पांचवीं- उन्होंने जनधन योजना, स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा योजना, डिजिटल इंडिया, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना सहित केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र किया।

छठी उपलब्धि- उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के दस साल के कार्यकाल में कभी भी जीडीपी पांच फीसदी से ऊपर नहीं गया, लेकिन मोदी सरकार के कार्यकाल में जीडीपी 7.5 फीसदी तक पहुंच गया। सातवीं- देश के किसानों की चिंता करने से लेकर ब्लैक मनी को रोकने के लिए कानून बनाया। 8वीं उपलब्धि यह है कि जी-20 में सूचनाओं के आदान प्रदान पर सहमति बनी। 9वीं- जल्द ही स्मार्ट सिटी आने वाली है। 10वीं- नार्थ ईस्ट में केंद्र की ओर से जबर्दस्त काम किया जा रहा है। नेपाल आपदा में भी केंद्र ने मदद की।

अगली लड़ाई काला जार, टीबी और कुष्ट रोग से

jp nadda says about modi govt in center.

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि भारत की अगली लड़ाई काला जार, टीबी और कुष्ट रोग से है। इन तीनों बीमारियों को जड़ से खत्म करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने टीबी के मरीजों को सलाह दी कि प्राइवेट के बजाय सरकारी अस्पतालों में इलाज कराएं। उन्होंने कहा कि देश भर में कैंसर के 20 अस्पताल खोले जा रहे हैं। एनडीए सरकार की ओर से दो साल के भीतर नौ एम्स खोले जा रहे हैं।

हिमाचल की हर संभव मदद करेगा केंद्र

नड्डा ने कहा कि केंद्र हिमाचल की पूरी मदद करेगा। प्रदेश में एम्स खोलने से लेकर तीन मेडिकल कॉलेजों के लिए धन रिलीज कर दिया गया है। दो औद्योगिक कॉरिडोर जल्द ही स्वीकृत किए जाएंगे। तीन नेशनल हाईवे के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed