फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JP Nadda and Anurag Thakur retained as National Executive member

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में हिमाचल का रूतबा कायम

Sun, 17 Aug 2014 04:11 PM IST
Updated Sun, 17 Aug 2014 04:11 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda and Anurag Thakur retained as National Executive member

हिमाचल प्रदेश भाजपा की राष्ट्रीय संगठन में अहमियत बरकरार रही है। अमित शाह की टीम में प्रदेश के युवा सांसद अनुराग ठाकुर को लगातार तीसरी बार भाजयुमो का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले कभी भी कोई भी युवा नेता का भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर लगातार तीन बार चयन नहीं हुआ है। हमीरपुर संसदीय सीट से लगातार तीसरी बार जीतकर संसद पहुंचे अनुराग ठाकुर का भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर भी तीसरी बार चयन किया गया है।
विज्ञापन


अमित शाह ने अनुराग ठाकुर को अपनी टीम में बनाए रखा है।

नड्डा बने दूसरी बार महासचिव

JP Nadda and Anurag Thakur retained as National Executive member

सबसे पहले नितिन गडकरी की टीम में अनुराग को शामिल किया गया था और उन्हें भाजयुमो का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद राजनाथ सिंह ने भी अपनी टीम में अनुराग को बनाए रखा। अब भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने भी अनुराग ठाकुर पर अपना भरोसा जताया है।

उन्होंने तीसरी बार अनुराग को भाजयुमो का अध्यक्ष बनाया है। जेपी नड्डा को दूसरी बार महासचिव बनाया गया है। दोनों नेताओं की राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में स्थिति और मजबूत हुई है। लोकसभा चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चारों सीटों पर कब्जा जमाया। इसका भी इन्हें काफी लाभ मिला। पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल को खास तरजीह मिली है।

मंत्री पर चुप्पी क्यों

JP Nadda and Anurag Thakur retained as National Executive member

हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा को जीताकर संसद में भेजा, लेकिन भाजपा ने हिमाचल कोटे से किसी को भी मंत्री नहीं बनाया है। उम्मीद लगाई जा रही थी कि प्रदेश के युवा सांसद अनुराग ठाकुर को मंत्री बनाया जा सकता है।

लेकिन पार्टी ने उन्हें संगठन में उनके नेतृत्व पर भरोसा जताकर मंत्री न बनाने का संकेत दे दिया है। ऐसे में सवाल यह है कि भविष्य में हिमाचल से किसे मंत्री बनाया जाएगा। उम्र की कसौटी पर शांता कुमार फिट नहीं बैठ रहे।

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस संगठन के 80 लाख से अधिक सदस्य हों, उस संगठन का लगातार तीसरी बार मुझे सदस्य बनाया जा रहा है, इससे बड़ा गौरव और क्या हो सकता है। पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर आगे भी खरा उतरने की पूरी कोशिश होती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed