फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Joint Farmers Forum: Markets will remain closed symbolically, demonstrations will be held at district headquarters

संयुक्त किसान मंच: हिमाचल में सांकेतिक रूप से बंद रहेंगे बाजार, जिला मुख्यालयों पर होंगे प्रदर्शन

Sat, 25 Sep 2021 06:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Sep 2021 06:39 PM IST
सार

संयुक्त किसान मंच का दावा है कि शिमला के अलावा सोलन, सिरमौर, कुल्लू, मंडी और चंबा जिले में उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है, जबकि अन्य जिलों में भी बंद का असर रहेगा। किसानों-बागवानों के अलावा व्यापारी, ट्रांसपोर्टर, छात्र, मजदूर और नौजवान भी साथ दे रहे हैं।

विज्ञापन
Joint Farmers Forum: Markets will remain closed symbolically, demonstrations will be held at district headquarters
संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त किसान मंच के सोमवार को हिमाचल बंद के दौरान प्रदेश में बाजार बंद रहेंगे और जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन होंगे। संयुक्त किसान मंच का दावा है कि शिमला के अलावा सोलन, सिरमौर, कुल्लू, मंडी और चंबा जिले में उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है, जबकि अन्य जिलों में भी बंद का असर रहेगा। किसानों-बागवानों के अलावा व्यापारी, ट्रांसपोर्टर, छात्र, मजदूर और नौजवान भी साथ दे रहे हैं। संयुक्त किसान मंच ने हिमाचल बंद के लिए समर्थन जुटाने को सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाया हुआ है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिमाचल: कक्षा में एक बेंच छोड़कर बैठेंगे विद्यार्थी, लंच ब्रेक और आने-जाने का समय होगा अलग  
विज्ञापन


मंच के फेसबुक पेज से चार दिन में एक हजार से अधिक फॉलोअर्स जुड़ चुके हैं। छौहारा वैली एप्पल सोसायटी के प्रधान संजीव ठाकुर का कहना है कि 300 से अधिक बागवानों के हिमाचल बंद को लेकर वीडियो संदेश मिले हैं, जिनमें 40 महिला बागवान और 60 के करीब बुजुर्ग बागवान शामिल हैं। संयुक्त किसान मंच रोहड़ू के संयोजक सुखदेव चौहान और सह संयोजक संजीव ठाकुर ने बताया कि शनिवार को रोहड़ू बाजार में व्यापारियों का समर्थन जुटाया गया। कारोबारियों ने सांकेतिक रूप से अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठियोग कुमारसैन से विधायक राकेश सिंघा ठियोग और कुमारसैन में सोमवार को दुकानें बंद रख समर्थन देने का आह्वान कर चुके हैं। कोटखाई में सुशील चौहान और प्रताप चौहान, जुब्बल में जय सिंह जेहटा और मेहर सिंह, ठियोग में पूर्व जिला परिषद सदस्य सोहन ठाकुर, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा और संजीव हिमाचल बंद को लेकर समर्थन जुटा रहे हैं। मंच के प्रदेश सह संयोजक संजय चौहान ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के अलावा व्यापारी, छात्र, मजदूर सहित अन्य सभी संगठन हिमाचल बंद में सहयोग देंगे। सरकार की मनमानी से कृषि बागवानी संकट में है, इसे कॉरपोरेटों के हाथ में सौंपने पर महंगाई बढ़ेगी जिससे लोगों की जेब में पैसा नहीं रहेगा और कारोबार प्रभावित होगा।

सरकार की नींद तोड़ना हमारा मकसद : हरीश
संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान ने बताया कि 13 सितंबर को मंच ने मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन भेजा था, बावजूद इसके सरकार का उपेक्षापूर्ण रवैया जारी है। सोमवार को शिमला के अलावा सोलन, सिरमौर, कुल्लू, मंडी और चंबा जिले में बंद का व्यापक असर रहेगा। सेब उत्पादक क्षेत्रों के लोग अपनी नाराजगी जाहिर करेंगे। सांकेतिक रूप से दुकानें बंद रहेंगी। आम लोगों को परेशान करना हमारा मकसद नहीं, हम सरकार को लापरवाही की नींद से जगाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed