हिमाचल: कक्षा में एक बेंच छोड़कर बैठेंगे विद्यार्थी, लंच ब्रेक और आने-जाने का समय होगा अलग
राज्य मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलते ही शिक्षा विभाग ने 27 सितंबर से प्रदेश स्कूलों में विद्यार्थियों के आने के लिए एसओपी जारी कर दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रिंसिपलों को विद्यार्थियों की क्षमता और कमरों की संख्या के अनुसार माइक्रो प्लान बनाने को कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 27 सितंबर से नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए खुलने जा रहे स्कूलों में लंच ब्रेक और आने-जाने का समय कक्षावार अलग-अलग होगा। कक्षाओं में एक बेंच छोड़कर विद्यार्थी बिठाए जाएंगे। स्कूल के कमरे की क्षमता अनुसार 50 फीसदी विद्यार्थियों को ही एक साथ बिठाया जाएगा। शेष विद्यार्थियों की क्लास दूसरे कमरे में लगाई जाएगी। प्रार्थना सभा, खेलकूद सहित एकत्र होने वाली अन्य गतिविधियों पर भी रोक रहेगी। राज्य मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलते ही शिक्षा विभाग ने शुक्रवार शाम को 27 सितंबर से प्रदेश स्कूलों में विद्यार्थियों के आने के लिए एसओपी जारी कर दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रिंसिपलों को विद्यार्थियों की क्षमता और कमरों की संख्या के अनुसार माइक्रो प्लान बनाने को कहा है।
शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही स्कूल परिसरों में प्रवेश दिया जाएगा। बता दें कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर सरकार ने 11 अगस्त से दोबारा स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए बंद कर दिया था। अभी 25 सितंबर तक स्कूल बंद रखे गए हैं। 27 सितंबर से 10वीं और 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थी सप्ताह में सोमवार, मंगलवार और बुधवार जबकि नौवीं और 11वीं कक्षाओं के विद्यार्थी गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को विद्यालयों में उपस्थित होंगे। आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं और परीक्षाएं जारी रहेंगी।
ये भी पढ़ें: हिमाचल: सरकार ने तीन योजनाओं के नाम बदले, सैकड़ों पद भरने की मंजूरी, जानें कैबिनेट के बड़े फैसले
साल में दो बार परीक्षाएं करवाने को लेकर चर्चा
वहीं, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत 9वीं से 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं सीबीएसई की तर्ज पर वर्ष में दो बार टर्म-1 व टर्म-2 के आधार पर संचालित की जानी हैं। इस संदर्भ में 11वीं और 12वीं कक्षाओं के आदर्श प्रश्न पत्र और अंक विभाजन तैयार करने के उद्देश्य से कार्यशाला का बोर्ड कार्यालय में हुई। कार्यशाला में एग्रीकल्चर (वोकेशनल), हेल्थकेयर (वोकेशनल), आईटीइएस सहित अन्य विषय पढ़ा रहे विषय विशेषज्ञों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव अक्षय सूद ने कहा कि विषय विशेषज्ञों की ओर से तैयार आदर्श प्रश्न पत्रों को वेबसाइट पर शीघ्र ही अपलोड किया जाएगा।