फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   jogindra central cooperative bank former manager suspend

जोगिंद्रा सहकारी बैंक: फर्जी लोन घोटाले की आरोपी पूर्व प्रबंधक निलंबित

Thu, 17 Feb 2022 09:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Feb 2022 09:03 PM IST
सार

निशा रानी जब शामती शाखा में बैंक प्रबंधक थीं तो उस समय बैंक प्रबंधक सहित अन्य एक महिला के खिलाफ विजिलेंस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
jogindra central cooperative bank former manager suspend
जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की शामती और नौणी शाखा की पूर्व प्रबंधक को ऋण घोटाले के बाद निलंबित कर दिया गया है। जोगिंद्रा बैंक ने प्रबंधक निशा रानी को निलंबन के बाद हेडक्वार्टर सोलन से अटैच किया है। इससे पूर्व बैंक प्रबंधन की ओर से प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। बार-बार जवाब मांगने के बावजूद प्रबंधक की ओर से कोई संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद अब निलंबन पत्र जारी कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निशा रानी जब शामती शाखा में बैंक प्रबंधक थीं तो उस समय बैंक प्रबंधक सहित अन्य एक महिला के खिलाफ विजिलेंस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। इसमें प्रबंधक और अन्य एक महिला ने तीन स्वयं सहायता समूह के लिए आई साढे़ चार लाख की ऋण राशि का गबन कर दिया। बैंक के बार-बार चक्कर काटने के बाद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने इस मामले की शिकायत 2018 में विजिलेंस को दी थी।
विज्ञापन


इस पर विजिलेंस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। नौणी शाखा में भी प्रबंधक पद पर रहकर कम ब्याज पर लोन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक महिला को करीब पांच लाख का ऋण जारी करने का आरोप संबंधित प्रबंधक पर लगा है। इसकी शिकायत 2020 में विजिलेंस को हुई है। इसमें भी बेनामी गारंटरों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। बैंक के एमडी एलआर वर्मा की ओर से वीरवार शाम को जारी कार्यालय आदेश संख्या ईएसटीटी/पीएफ/निशा ठाकुर/37/10/91 में उक्त निलंबन की पुष्टि हुई है। इस संदर्भ में बैंक के प्रबंध निदेशक एलआर वर्मा ने किसी भी तरह की आधिकारिक टिप्पणी से इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed