फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jobs on 122 post in hrtc.

युवाओं के लिए खुला नौकरी का पिटारा, जल्द करें आवेदन

Sat, 06 Jun 2015 12:05 PM IST
Updated Sat, 06 Jun 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
jobs on 122 post in hrtc.

युवाओं के लिए नौकरी के द्वार खुल गए हैं। प्रदेश पथ परिवहन निगम में 122 पीस मील वर्करों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए निगम ने 17 जून तक आवेदन मांगे है। अभ्यर्थी 100 रुपये के साथ परिवहन निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पीस मील वर्कर के लिए अभ्यर्थी आईटीआई से डिप्लोमा प्राप्त होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


इन पीस मील वर्करों को वर्कशॉप में तैनाती दी जानी है। एचआरटीसी की वर्कशॉप में सैकड़ों पद खाली हैं। इससे काम प्रभावित हो रहा है। ऐसे में निगम ने पीस मील वर्करों के पद भरने का फैसला लिया है। परिवहन निगम से मिली जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थी आईटीआई से डिप्लोमा प्राप्त करने के साथ-साथ दसवीं पास होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

ये योग्यताएं होना जरूरी

jobs on 122 post in hrtc.

आयु 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के ट्रेड टेस्ट परिवहन निगम के डिविजन पर होंगे। कुल 25 नंबर का टेस्ट होगा। इसमें 20 नंबर का ट्रेड टेस्ट, जबकि 5 नंबर का साक्षात्कार होगा। यह साक्षात्कार यूनिट ऑफिसर लेंगे।

मोटर मेकेनिक में 69, कार पेंटर ट्रेड में 8, वेल्डर के 6 इलेक्ट्रिशियन और अपहोल्स के 4-4, पेंटर 9 और टायरमैन के 22 पदों पर पीस मील वर्करों की तैनाती की जानी है। प्रदेश पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक अशोक तिवारी ने अभ्यर्थियों से 17 जून 5 बजे तक आवेदन मांगे है। इसके बाद फार्म मान्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के पास चरित्र प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

12वीं पास युवाओं के लिए खुला नौकरी का पिटारा

jobs on 122 post in hrtc.

वहीं, आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। मल्टी नेशनल कंपनी आईटीआई मंडी में आठ जून को रोजगार मेला लगाएगी। इसमें आठ ट्रेडों के अनलिमिटेड पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में जुलाई 2015 में पासआउट होने वाले प्रशिक्षु युवा भी भाग ले सकेंगे।

एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग डिप्लोमा होल्डर ही मान्य होंगे। मल्टीनेशनल कंपनी प्रोटक्टर और गैंबल (पीएंडजी) बद्दी आईटीआई मंडी में रोजगार मेला लगाएगी। इसमें 25 वर्ष से कम उम्र के आईटीआई से प्रशिक्षित युवा भाग ले सकते हैं। मेले में इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी एंड ईएसएम, मशीनिस्ट, मोटर व्हीकल, रेफरीजरेशन, टरनर और वेल्डर ट्रेड के अनलिमेटिड पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन

ये युवा करें आवेदन

jobs on 122 post in hrtc.

कंपनी प्रबंधन पंजीकरण के बाद पात्र उम्मीदवारों की लिखित छंटनी परीक्षा लेगा। इसके बाद टीम चयनित उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेगी। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर ट्रेनिंग के दौरान अप्रेंटशिप स्टाइपंड के अलावा 1500 रुपये अन्य भत्ते के रूप में दिए जाएंगे।

फ्री भोजन, वर्दी, परिवहन, सुरक्षा और जूते उपलब्ध करवाए जाएंगे। एक वर्ष में 15 स्पेशल लीव, 12 आकस्मिक लीव के साथ दस राष्ट्रीय छुट्टियों का लाभ दिया जाएगा। आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार का कहना है कि रोजगार मेले में जिला मंडी की सभी आईटीआई के पासआउट एवं जुलाई में पास होने वाले उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। युवाओं को कंपनी प्रबंधन की ओर से सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने पर चयनित प्रशिक्षु को बतौर ट्रेनी रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed