फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jobs in himachal, recruitment on 450 posts.

हिमाचल में नौकरी का मौका, 450 पदों पर भर्ती

Tue, 17 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 17 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
jobs in himachal, recruitment on 450 posts.
आईटीआई मंडी में 19 मई को रोजगार मेला होगा। - फोटो : Demo pic

प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। आईटीआई मंडी में 19 मई को रोजगार मेला होगा। नामी कंपनी टाटा मोटर लिमिटेड पंतनगर 350 युवाओं को रोजगार देगी। 18 से 25 वर्ष उम्र के आईटीआई ट्रेड होल्डर युवा इसमें भाग ले सकते है।

विज्ञापन


कंपनी चयनित युवाओं को 8500 रुपये मासिक वेतन देगी। आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि रोजगार मेले में एमएमए, डीजल मेकेनिक, वेल्डर, टरनर, मशीनिस्ट, पेंटर, शीट मेटल, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिकल, सीओई ऑटोमोबाइल, फिटिंग, वेल्डिंग, फेबरिकेशन, प्रोडक्शन ट्रेड होल्डर युवा भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


चयनित युवाओं को 8500 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। कंपनी कैंटीन, परिवहन की सुविधा भी देगी। इसके लिए युवाओं को लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार से गुजरना होगा। साक्षात्कार में चयन के बाद पंतनगर में कंपनी युवाओं का मेडिकल चेकअप करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी इन्हें एक साल के लिए अस्थाई रोजगार प्रदान करेगी। प्रदेश भर के आईटीआई पास युवा रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। युवाओं को शैक्षणिक प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट फोटो साथ लाने होंगे।

100 युवाओं को रोजगार देगी नामी कंपनी

jobs in himachal, recruitment on 450 posts.
25 से 28 मई तक मैसर्ज प्रीथि किचन अपलाइंसिज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नालागढ़ 100 युवाओं को नौकरी देगी।

25 से 28 मई तक मैसर्ज प्रीथि किचन अपलाइंसिज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नालागढ़ 100 युवाओं को नौकरी देगी। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मनोरमा ने कहा कि मैसर्ज प्रीथि किचन अपलांइसिज प्राइवेट लिमिटेड नालागढ़ 100 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी।

उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं और दस जमा दो पास होनी चाहिए। इलेक्ट्रिशियन, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा वेल्डर ट्रेड में आईटीआई पास युवा आवेदन कर सकते हैं। 18 से 25 वर्ष तक के उम्र हो। उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना जरूरी है।

कंपनी चयनित युवाओं को  6100 रुपये तथा अन्य को युवाओं 5400 रुपये मासिक वेतन देगी। साक्षात्कार उप रोजगार कार्यालय सुंदरनगर में 25 मई, क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी में 26 मई, उप रोजगार कार्यालय जोगिंद्रनगर में 27 मई तथा उप रोजगार कार्यालय सरकाघाट में 28 मई को होंगे। उम्मीदवार शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट फोटो और रोजगार पहचान पत्र साथ लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed