10वीं, 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 2000 पदों पर भर्ती
10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। करीब दो हजार पदों पर युवाओं की भर्तियां की जा रही है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिमला में रोजगार मेला लगेगा।
बाहरी राज्यों की कंपनियां करीब दो हजार युवाओं को रोजगार प्रदान करेगी। प्रधानाचार्य एलआर वर्मा ने बताया कि रोजगार मेला 8, 11, 15, 17 और 18 मार्च को आईटीआई शिमला में होगा। इसमें आईटीआई से अलग-अलग ट्रेड में डिग्री और डिप्लोमा प्राप्त युवा बेरोजगार हिस्सा ले सकेंगे।
इसके अलावा इसमें नॉन आईटीआई स्नातक, बीएससी, एमएससी डिग्री प्राप्त और कौशल विकास निगम के माध्यम से कौशल विकास के छोटी अवधि के कोर्स कर चुके युवा भी हिस्सा ले सकेंगे।
इंटरव्यू देकर मिलेगी नौकरी, यहां से आएंगी नामी कंपनियां
रोजगार मेले में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, पुणे और मुंबई से उद्योगपति इंटरव्यू लेंगे और योग्य प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं का चयन करेंगे। इस कैंपस इंटरव्यू में कंपनियां दो हजार के करीब युवाओं का चयन करेगी।
चयनित युवाओं को उनकी योग्यता के मुताबिक ही वेतनमान दिया जाएगा। सहायक प्लेसमेंट अधिकारी राजेंद्र मेहता ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में युवा हिस्सा लें।