फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jobs in himachal.

खुशखबरी! नौकरी का सुनहरा मौका, हिमाचल में बंपर भर्तियां

Tue, 09 Jun 2015 08:50 AM IST
Updated Tue, 09 Jun 2015 08:50 AM IST
विज्ञापन
jobs in himachal.

लंबे समय से नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। हजारों पदों पर भर्तियां होने जा रही है। प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न श्रेणियों के 2,250 पद भरे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में 650 से 700 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। आप भी इसके लिए तैयारी कर लें। हिमाचल प्रदेश में तीन नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा हुई है। मेडिकल कॉलेज जिला हमीरपुर, चंबा और नाहन में खोले जाने हैं। हालांकि, इन मेडिकल कॉलेजों को खोलने के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ की तैनाती को भी प्रदेश सरकार ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


जारी अधिसूना के अनुसार तीनों मेडिकल कॉलेजों के लिए विभिन्न 2,250 पद भरे जाएंगे। इनमें प्रवक्ता, सहायक प्रवक्ता, सीनियर रेजीडेंट, जूनियर रेजीडेंट और प्रशासकीय विभाग में विभिन्न पदों पर तैनाती की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में करीब 400 पैरा मेडिकल स्टाफ की भी नियुक्ति की जाएगी। अधिसूचना की प्रतियां तीनों जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को भेज दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं के लिए खुले नौकरी के द्वार

jobs in himachal.

वहीं अब बात करते हैं कि निजी कंपनियों में नौकरी की। सरकारी विभागों के साथ साथ प्राइवेट कंपनियां ये भर्ती करने जा रही हैं। सबसे पहले 10वीं, 12वीं पास युवाओं की बात करते हैं।

इनके लिए हिमाचल में एक दर्जन से अधिक निजी कंपनियां रोजगार देने के लिए आ रही हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में रोजगार मेले लगेंगे। इसमें असीमित पदों पर भर्ती की जाएगी। मेले में व्यावसायिक शिक्षा के पांच सेक्टरों के लिए प्रदेश के 15 कंपनियां अनलिमिटेड पदों पर भर्ती करेगी।

पात्र छात्र की उम्र 18 वर्ष, व्यावसायिक शिक्षा उत्तीर्ण के साथ जमा दो पास होना चाहिए। रोजगार मेले में ऑटो मोबाइल, हेल्थ केयर, आईटीईएस, रिटेल तथा सिक्योरिटी सेक्टर के लिए भर्ती की जाएगी। मेले में कंपनी प्रबंधन की ओर से पात्र उम्मीदवार का साक्षात्कार लिया जाएगा।

यहां के लिए होगी भर्ती

jobs in himachal.

ऑटोमोबाइल सेक्टर में जॉब लोकेशन मंडी जिला, हेल्थ केयर के लिए चंडीगढ़, शिमला, आईटीईएस के लिए मोहाली, चंडीगढ़, गुड़गांव, पंचकूला तथा सुरक्षा सेक्टर के लिए हिमाचल सहित गुड़गांव तथा दिल्ली रहेगी।

एनएसक्यूएफ के जिला समन्वयक सुशील राणा ने बताया कि रोजगार मेले में केवल व्यावसायिक शिक्षा पास आउट उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा। वहीं, जिला परियोजना अधिकारी हेमंत शर्मा ने बताया कि रोजगार मेले को लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली हैं।

यहां लगेंगे मेले
10 जून को रावमापा शोघी (शिमला), 12 जून को डाइट मंडी, 15 जून को डाइट हमीरपुर, 17 जून को डाइट कांगड़ा (धर्मशाला) 18 को आईआईएसडी कांप्लेक्स कार्यालय (ऑटोमोबाइल के लिए), 19 को डाइट चंबा, 20 को मैसर्ज प्रकाश ऑटोमोबाइल बिलासपुर तथा 22 जून को डाइट ऊना में मेला लगेगा।

शोघी में दस जून को रोजगार मेला

jobs in himachal.

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत कक्षा नौवीं से शुरू व्यावसायिक विषयों के लिए जिला स्तर पर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शोघी में 10 जून से व्यावसायिक मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी राज्य परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान नीरज कुमार ने दी। कुमार ने कहा कि व्यावसायिक मेले में स्थानीय स्तर पर ही विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों द्वारा रोजगार मुहैया करवाए जाएंगे।

मेले में ऑटो मोबाइल, हेल्थ केयर, आईटी, आईटीईएस रीटेल और सिक्योरिटी कंपनियां शिरकत करेंगे। जेके हिमालय ऑटो केयर, लोवनेश मेटरस, कृष्णा ऑटो मोबाइल, स्नो व्यू ऑटो मोबाइल, आनंद टोयोटा, श्रीराम हॉस्पिटल, यूरेका फोब्स, बजाज एलियांज, क्लब महिंद्रा, डोमिनोज, सीसीडी, केएफसी और सीसा सिक्योरिटी कंपनियां युवाओं के साक्षात्कार लेकर उन्हें विभिन्न शहरों में रोजगार मुहैया करवाएंगी। युवाओं को शिमला रोहडू, रामपुर, शोघी, सोलन, चंबा, पंचकूला, मोहाली, गुड़गांव और दिल्ली में आवश्यकता अनुसार रोजगार मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed