फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jobs in himachal, apply now.

बस एक इंटरव्यू और मिल जाएगी पक्की नौकरी

Thu, 25 Dec 2014 04:21 PM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
jobs in himachal, apply now.

हिमाचल के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यदि आप भी जमा दो के बाद नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो जल्द सोलन पहुंच जाएं। गुडगांव न्यू दिल्ली की एसके फैबरीकेशन कंपनी 27 व 28 दिंसबर को आईटीआई सोलन में कैंपस इंटरव्यू लेगी।

विज्ञापन


इस दौरान कपंनी पदाधिकारी फिटर, वैल्डर, मशीनिस्ट, सीओई फेबरीकेशन, रेफरीकेशन एंड एयर कंडीशनिंग के लिए चयन कि या जाएगा। यह जानकारी संस्थान प्रधानाचार्य ई शिवेंद्र डोगर ने दी। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू दोपहर 2.30 बजे शुरू होगें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से चयनित विद्यार्थियों को 5500 रुपये से 8000 रुपये की राशि प्रतिमाह ट्रेनिंग के दौरान मिलेगी। इसके साथ 35 रुपये का रात के खाने का अलाऊंस भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में ही बढ़ जाएगी सैलरी

jobs in himachal, apply now.

एक साल के बाद कंपनी की ओर से वेतन में 25 प्रतिशत का इजाफा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कंपनी कस्टमर भारत की मुख्य इंडस्ट्री है। यह कंपनी रेफरीजेशन और एयर कंडीशनींग सैक्टर के लिए आधुनिक कंप्यूटराइजड मशीनों की ओर से टयूबलर पार्टस बनाती है।

वहीं कैंपस इंटरव्यू के बारे में अधिक जानकारी देते हुए प्लेसमेंट आफिसर पीसी गुप्ता ने बताया कि कैं पस इंटरव्यू में हिमाचल की किसी भी आईटीआई से पास विद्यार्थी में भाग ले सकेते हैं। इस अवसर पर कंपनी की ओर से कृष्ण धीमान, सीनियर जनरल मैनेजर कैंपस इंटरव्यू में मौजूद रहेगें।

शिक्षक पदों के लिए भी इंटरव्यू

jobs in himachal, apply now.

वहीं, चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुलाड़ा में रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार करवाया जा रहा है। स्कूल के प्रधाचार्य पवन कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूल में एक पद पीजीटी हिंदी, एक अग्रेजी, एक राजनीतिक शास्त्र, एक पद इतिहास, एक पद टीजीटी आर्टस तथा कला अध्यापक के पद को भरा जा रहा है।

इसके लिए साक्षात्कार 27 दिसंबर को बीआरसीसी कार्यालय चंबा में किए जाएगें। उन्होंने बताया कि जिन अभियार्थियों ने रिक्त पदों के लिए आवेदन किया है वह निधारित तिथि को साक्षात्कार के लिए पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed