फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jobs in himachal, apply.

नौकरी का मौका, जानिए कहां हो रही है भर्ती?

Sat, 04 Jul 2015 01:59 PM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:59 PM IST
विज्ञापन
jobs in himachal, apply.

हिमाचली के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उनके लिए नौकरी के अवसर मिलने जा रहे हैं। 136 इन्फेंट्री ब्रिगेड ग्रुप पोर्टर कंपनी 179 दिनों के लिए 600 अस्थायी पदों पर पोर्टरों की खुली भर्ती करेगी। यह भर्ती 11 से 15 जुलाई तक सुबह 9 से 5 बजे तक पोवारी जिला किन्नौर में होगी। यह जानकारी स्थापन्न कमान अधिकारी मेजर प्रशांत दत्त ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार जो भर्ती होना चाहते हैं उनकी आयु 18 से 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार 11 जुलाई को 136 (1) इन्फेंट्री ब्रिगेड ग्रुप कंपनी पोवारी में अपने स्थान चरित्र प्रमाण पत्र जो प्रथम श्रेणी के अधिकारी की ओर से जारी हो, आयु प्रमाण पत्र और शिक्षा प्रमाण पत्र की मूल प्रति तथा छाया प्रतिलिपि जो सत्यापित होना चाहिए।
विज्ञापन


पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र 1 जुलाई से पहले जारी नहीं किया होना चाहिए के साथ पहुंचें। उमीदवार को भर्ती के दौरान आने जाने, रहने, खाने-पीने का किसी प्रकार का भत्ता नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवानी में कैरियर का सुनहरा मौका

jobs in himachal, apply.

बागवानी में कैरियर बनाने वाले यूथ के अच्छी खबर है। नौणी विवि (सोलन) एक साल का बागवानी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। प्रदेश भर के कृषि विज्ञान केंद्रों में यह कोर्स होगा। इसमें युवाओं को बागवानी में रोजगार संबधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा बागवानी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। निदेशक विस्तार शिक्षा डा. एनबी सिंह ने बताया कि युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है।

प्रदेश में यह पाठ्यक्रम कांगड़ा, नेरी हमीरपुर, बजौरा, कुल्लू, धौलाकुंआ, सिरमौर, कृषि विज्ञान केंद्र सरू चंबा, मशोबरा और किन्नौर में दिया जाएगा। प्रशिक्षण में युवाओं को फल, फूल, सब्जी, मधुमक्खी पालन, खुंब उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

3 अगस्त तक करें आवेदन
प्रदेश में कृषि विभाग के अनुसंधान केंद्रों में इच्छुक आवेदक 3 अगस्त तक आवेदन कर सकता है। प्रार्थी को मात्र सादे कागज पर प्रशिक्षण के लिए आवेदन करना होगा। विवि ने इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आयु 17 से 30 वर्ष निर्धारित की है। आवेदनों के बाद 12 अगस्त को उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसी दौरान उम्मीदवारों का चयन होगा। उम्मीदवारों से उनके सभी दस्तावेज साथ लाने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed