फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jobs for youth: maruti company will organize campus interveiw at solan

जल्दी करें, मारुति कंपनी में मिलेगी नौकरी

Sun, 13 Jul 2014 05:51 PM IST
Updated Sun, 13 Jul 2014 05:51 PM IST
विज्ञापन
jobs for youth: maruti company will organize campus interveiw at solan

देश की नामी कंपनी मारुति डिप्लोमाधारक युवाओं को नौकरी का मौका देने जा रही है। इसके लिए उत्कृष्ट आईटीआई सोलन में 14 जुलाई को साक्षात्कार लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


कंपनी की हरियाणा इकाई सुबह दस बजे से साक्षात्कार लेने जा रही है। इसमें विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे। चयनित युवाओं को 13 हजार रुपए समेत अन्य भत्ते, वर्दी, जूते, कैंटी आदि की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन


ऐसे में आईटीआई से डिप्लोमा हासिल कर चुके या पढ़ाई कर रहे छात्र इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

इन ट्रेड के युवा दे सकते हैं साक्षात्कार

jobs for youth: maruti company will organize campus interveiw at solan

साक्षात्कार के दौरान कंपनी टर्नर, फीटर, मशीनिस्ट, मोटर वाहन मेकेनिक, वेल्डर, डीजल मेकेनिक, पेंटर, सीओई ट्रेडों से प्रशिक्षाणार्थियों का चयन करेगी।

आईटीआई संस्थान सोलन के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने बताया कि युवाओं के लिए ये अच्छा अवसर है कि वे साक्षात्कार में शामिल हों।

उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से चयनित प्रत्याशी को 13000 रुपये समेत बाकी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

ये रहेगी योग्यता

jobs for youth: maruti company will organize campus interveiw at solan

कंपनी की ओर से नौकरी चयन परीक्षा दो चरणों में करवाई जाएगी। साक्षात्कार के लिए प्रशिक्षाणार्थी की आयु 18 से 26 वर्ष होनी चाहिए।

इच्छुक प्रत्याशी अपने साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, कार्य अनुभव प्रमाण पत्र और दो फोटो साथ लाएं। इसके अलावा बाकी प्रमाण पत्र भी ला सकते हैं।

गौरतलब है कि आईटीआई सोलन में हर महीने कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से डिप्लोमाधारक युवाओं को नौकरी का मौका दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed