फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jobs for youth, 1500 recruitments in himachal.

बंपर भर्तियां, 1500 पदों पर नौकरी का मौका

Thu, 22 Jan 2015 10:36 AM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 10:36 AM IST
विज्ञापन
jobs for youth, 1500 recruitments in himachal.

हिमाचल के जिला सोलन के बद्दी में युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खुलने वाला है। 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और आईटीआई डिप्लोमा होल्डर इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। इंटरव्यू के बाद ही उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


कुल 50 नामी कंपनियां 1500 से अधिक पदों पर भर्ती करने जा रही हैं। जानकारी के अनुसार बद्दी के पुलिस मैदान में 24 जनवरी को रोजगार मेला लगेगा। इसमें प्रदेश श्रम एवं रोजगार विभाग के सौजन्य से वन विभाग के लक्कड़ डिपो बद्दी में विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पद भरने को साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

भरे जाएंगे ये पद

jobs for youth, 1500 recruitments in himachal.

उप रोजगार कार्यालय अर्की के प्रभारी संतराम शर्मा ने कहा कि इस मेले में 15 सौ से अधिक विभिन्न पद भरने को 50 कंपनियां इसमें भाग लेंगी। इस दौरान हेल्पर अकुशल, आईटीआई पास, डिप्लोमा होल्डर्स, स्नातक एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियर आदि के पद भरे जाएंगे।

18 से 40 वर्ष की आयु सीमा के भीतर पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित वेतनमान दिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता एवं हिमाचली प्रमाणपत्र तथा रोजगार कार्यालय कार्ड सहित एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना जरूरी होगा। किसी भी प्रकार का यात्रा एवं अन्य व्यय देय नहीं होगा।

बेरोजगारों को फ्री ट्रेनिंग के साथ स्टाइपंड

jobs for youth, 1500 recruitments in himachal.

वहीं, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में नगर परिषद धर्मशाला में शहरी विकास विभाग के सौजन्य से विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। बेरोजगारों फ्री ट्रेनिंग के लिए नगर परिषद ने स्वयं सहायता समूहों का गठन का कार्य पूरा कर लिया है।

विभिन्न ट्रेड में इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, डेकोरेटर, मैसन, प्लंबर, फूड सर्वर्स, कस्टमर सर्विस कोर्स, होटल मैनेजर, रूम अटेंडेंट, हाउस कीपिंग, रिटेल सेल एसोसिएट और कैशियर की ट्रेनिंग राष्ट्रीय दक्षता विकास निगम दिल्ली की ओर से शहरी विकास विभाग के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

हर बीपीएल परिवार से चयनित लाभार्थी पर सरकार ने 18 हजार रुपये व्यय करने का प्रावधान किया है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए हिमाचल के स्थायी निवासी का प्रमाण पत्र, बीपीएल सूची में लाभार्थी, अंत्योदय अन्न योजना में चयनित लाभार्थी और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में चयनित लाभार्थी से संबंधित जानकारी के दस्तावेज नगर परिषद में जमा करवाना जरूरी हैं।

विज्ञापन

सुपर हाइवे में नौकरी की सौगात

jobs for youth, 1500 recruitments in himachal.

उधर, घुमारवीं सरकाघाट सुपर हाइवे निर्माण कार्य स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार की सौगात लेकर आया है। एक ओर सुपर हाइवे के निर्माण से लोगों को सुविधा मिलेगी। वहीं, अब निर्माण कार्य में लगी कंपनी प्रबंधन की ओर से क्षेत्र के करीब 140 बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी गई है। घर द्वार रोजगार मिलने से क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह है।

162 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 42 किलोमीटर घुमारवीं-सरकाघाट सुपर हाइवे का निर्माण कार्य इन दिनों जोरों पर है। इस सड़क पर करीब 11 पुलों का निर्माण होगा। जिनमें से आठ का निर्माण कार्य तेजी से चला हुआ है। जबकि तीन पुलों की अभी तक अनुमति नहीं मिल पाई है।

एमजी केंपनी के प्रोडक्शन मैनेजर सोहन लाल वर्मा ने बताया कि बेहतर सड़क के सुविधा के साथ करीब 140 बेरोजगार युवकों को घर-द्वार कंपनी की ओर से रोजगार मुहैया करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed