फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Snowfall in Rohtang; heavy hailstorms in Kullu and Chamba; rain in Shimla, know imd forecast

हिमाचल माैसम: रोहतांग में बर्फबारी; कुल्लू-चंबा में ओलावृष्टि, शिमला में बारिश, जानें कितने दिन बरसेंगे बादल

Fri, 09 Oct 2026 08:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Oct 2026 08:40 PM IST
सार

कुल्लू के सैंज क्षेत्र और चंबा के चुराह उपमंडल में ओलों से मटर व मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा है। चुराह में प्रारंभिक अनुमान के अनुसार मटर की 50 से 80 फीसदी फसल प्रभावित हुई है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Snowfall in Rohtang; heavy hailstorms in Kullu and Chamba; rain in Shimla, know imd forecast
रोहतांग में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटकों ने की मस्ती। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बदले मौसम के बीच रोहतांग दर्रे समेत ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी से चोटियां सफेद हो गई हैं, वहीं कुल्लू और चंबा में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कुल्लू के सैंज क्षेत्र और चंबा के चुराह उपमंडल में ओलों से मटर व मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा है। चुराह में प्रारंभिक अनुमान के अनुसार मटर की 50 से 80 फीसदी फसल प्रभावित हुई है। राजधानी शिमला के कुछ इलाकों में बारिश हुई। उधर, मौसम में आए बदलाव से प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री और अन्य क्षेत्रों में सात डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम पहले के मुकाबले ठंडा हो गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

भारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरा
उधर, खराब मौसम के बीच सिउंड से रैला सड़क भूस्खलन के कारण अवरुद्ध रही। इससे स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। चंबा जिले के चुराह उपमंडल में भारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। बैरागढ़, देवीकोठी, घुलेई-टेपा और ग्राम पंचायत खजुआ सहित कई क्षेत्रों में ओले गिरने से मटर और मक्की की फसल प्रभावित हुई है। प्रदेश के सभी जिलों में मौसम का असर एक जैसा नहीं रहा। हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा और मंडी में मौसम सामान्य बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 अक्तूबर तक मौसम खराब रहने की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 13 अक्तूबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं। कुछ स्थानों पर अंधड़ और बिजली चमकने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को भी कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। 10, 11 और 12 अक्तूबर के लिए राज्य स्तर पर कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है। हालांकि, 13 अक्तूबर को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर के कुछ स्थानों पर बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 31.4
कांगड़ा 29.5
बिलासपुर 29.0
चंबा 27.1
नाहन 26.7
सोलन 26.0
धर्मशाला 26.0
मनाली 20.8
शिमला 19.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed