फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Cabinet Meeting: New industrial policy likely to be approved; these decisions set to be ratified.

हिमाचल कैबिनेट बैठक: नई औद्योगिक नीति हो सकती है मंजूर, इन फैसलों पर लगेगी मुहर

Fri, 09 Oct 2026 08:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Oct 2026 08:50 PM IST
सार

मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होगी। बैठक में शिक्षा, रोजगार और उद्योग से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal Cabinet Meeting: New industrial policy likely to be approved; these decisions set to be ratified.
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक(फाइल)। - फोटो : आईपीआर विभाग

विस्तार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होगी। बैठक में शिक्षा, रोजगार और उद्योग से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। प्रदेश में 100 सीबीएसई स्कूल खोलने के फैसले के साथ नई औद्योगिक नीति को मंजूरी मिल सकती है। बैठक में जल शक्ति विभाग में 3000 मल्टी टास्क वर्कर, स्वास्थ्य क्षेत्र में 500 सहायक नर्सों और शिक्षा विभाग में 4000 शिक्षकों की भर्ती से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Trending Videos

एचआरटीसी अधिकारियों को मिलेंगी 30 नई इलेक्ट्रिक कारें
 हिमाचल सरकार एचआरटीसी के अधिकारियों के लिए 30 इलेक्ट्रिक कारें उपलब्ध करवाएगी। ईंधन खर्च में बचत को लेकर यह फैसला लिया गया है। एचआरटीसी के बेड़े में 400 ई बसें शामिल हैं। इनमें 297 ई बसें सितंबर महीने में ही खरीदी गई हैं। ई-बसों से प्रतिदिन 8 लाख डीजल की बचत निगम कर रहा है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने एचआरटीसी की समीक्षा बैठक में इसके निर्देश दिए थे। इसके बाद इस पर काम शुरू हो गया है। एचआरटीसी के बेड़े में कुल 3,100 बसें शामिल हैं। सरकार 50 प्रतिशत बेड़े को इलेक्ट्रिक में बदलने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed