{"_id":"0a47aad5b5a5420fb2e0ce4cd265aa9f","slug":"jobs-for-martyr-wives-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के परिवार के लिए सरकार ने की दो घोषणाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के परिवार के लिए सरकार ने की दो घोषणाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 09 Jun 2015 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने शहीदों के परिवारों के जख्मों पर मरहम लगाने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हर शहीद के परिवार को 5-5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि देश हमेशा इन जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद रखेगा।
विज्ञापन
मंडी में शहीदों को नमन करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने शहादत पाने वाले इन जवानों की पत्नियों या परिजनों को शैक्षणिक योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।
विज्ञापन
मंडी जिले के द्रंग के चाउट गांव में शहीद प्रकाश चंद को उनके बेटे अंकित, पाली पंचायत के मसेरन में शहीद मनोज कुमार को उनके बेटे अर्णव ने और पटणू में शहीद विकास भारद्वाज की चिता को उनकी छोटी बहन शिवानी भारद्वाज ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
शहीद सोहन सिंह का पांवटा साहिब के मानपुर देवड़ा गांव में उनके घर के पास खेत में अंतिम संस्कार किया गया। सोहन के परिजनों ने पार्थिव देह को श्मशानघाट ले जाने से मना कर दिया। जिस स्थान पर सोहन का अंतिम संस्कार हुआ, परिजन वहीं पर बेटे का स्मारक बनाएंगे।