फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jobs for 8th and 10 pass, apply now.

8वीं, 10वीं पास के लिए खुला नौकरी का पिटारा

Sun, 15 Feb 2015 09:25 AM IST
Updated Sun, 15 Feb 2015 09:25 AM IST
विज्ञापन
jobs for 8th and 10 pass, apply now.

कम पढ़ाई करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 19 फरवरी को हिमाचल में ही बंपर भर्तियां हो रही हैं। ऐसे में जो भी युवा नौकरी चाहते हैं वह जल्द इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन


हिमाचल में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए श्रम एवं रोजगार विभाग हिमाचल प्रदेश रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है। यह रोजगार मेला कम्युनिटी हाल बीडीओ कार्यालय सलूणी जिला चंबा में लगाया जाएगा।
विज्ञापन


19 फरवरी 2015 को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे के बीच युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे जिसके बाद उन्हें अच्छी सैलरी पर नियुक्ति भी दी जाएगी।

पांचवीं से लेकर ग्रेजुएट भी पहुंचे

jobs for 8th and 10 pass, apply now.

रोजगार विभाग के निदेशक अमित कश्यप ने कहा कि निजी क्षेत्र के 10 नियोक्ता प्रमुख रूप से उन पदों के लिए भर्ती करेंगे, जिनकी योग्यता पांचवीं, आठवीं, दसवीं, दस जमा दो पास, आईटीआई पास और स्नातक पास है।

श्रम एवं रोजगार विभाग उन सभी युवाओं को नौकरी के अवसर देगा, जो विभिन्न योग्यताएं रखते हों और जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है। योग्यताओं में आठवीं से बारहवीं पास के अलावा आईटीआई पास, डिप्लोमा फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, मैकेनिकल, इलेक्ट्रानिक्स आदि, बीएएमए, बीएससी, एमएससी और स्नातक पास हो।

ये सभी दस्तावेज अपने साथ लाएं और भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लें।

इंटरव्यू के बाद मिलेगी नौकरी

jobs for 8th and 10 pass, apply now.

इस रोजगार मेले में बड़ी कंपनियां सैंकड़ों पदों पर भर्ती करने जा रही है। कंपनी के प्रतिनिधि मौके पर युवाओं के साक्षात्कार लेंगे। इसमें लिखित परीक्षा नहीं होगी और इंटरव्यू के आधार पर ही युवाओं का चयन किया जाएगा।

युवाओं को उनकी कुशलता के अनुसार काम दिया जाएगा। इसमें ज्यादातर लोगों को बद्दी, नालागढ़ स्थित कंपनियों में नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा वेतन और रहन सहन व खाने पीने की व्यवस्‍था को लेकर भी युवा मौके पर ही कंपनी के अधिकारियों से बात कर पाएंगे।

मेले में उन युवाओं को ज्यादा प्राथमिकता मिलेगी जिनके पास आईटीआई से हासिल किया डिप्लोमा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed