{"_id":"2e30c61a49e3dcb53e42ba64c0e5b6b3","slug":"job-placement-baddi-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्हें मिला 3.25 लाख रुपये का सालाना पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्हें मिला 3.25 लाख रुपये का सालाना पैकेज
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Tue, 21 Oct 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी यूनिवर्सिटी में पुणे की आईटी कंपनी ने कैंपस इंटरव्यू लेकर 104 छात्रों का चयन किया है। कैंपस इंटरव्यू के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में पांच सौ छात्रों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
बद्दी यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट निदेशक संजीव ऐरी ने बताया कि यूएस बेस्ट पुणे की आईगेट आईटी कंपनी के अधिकारियों ने बद्दी विवि में पहले लिखित परीक्षा ली। लिखित परीक्षा में पांच से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन
उसके बाद मौखिक परीक्षा ली। इसमें 104 बच्चों ने चयन कंपनी ने किया है। कंपनी शुरू में चयनित छात्रों को 3.25 लाख रुपये प्रति वर्ष वेतन देगी।
उन्होंने बताया कि आईगेट, जेंसर व डाटा 64 कंपनी के बद्दी यूनिवर्सिटी में दस्तक देने के बाद अब प्रेसिस्टेंट, गोदरेज व युनिसिस कंपनी कैंपस इंटरव्यू लेने आ रही है।
विज्ञापन
यह कंपनियां यहां पर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। गवर्निंग बाडी के सचिन गौरव झुनझुनवाला ने चयनित किए गए छात्रों को बधाई दी। उन्होंने प्लेसमेंट टीम को छात्रों के चयन होने पर उनके कार्य प्रणाली की सराहना की।