{"_id":"6409c78bd0668623da095608","slug":"job-opportunity-in-private-companies-interview-on-15th-in-iti-rail-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: निजी कंपनियों में नौकरी का मौका, आईटीआई रैल में 15 को साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: निजी कंपनियों में नौकरी का मौका, आईटीआई रैल में 15 को साक्षात्कार
Thu, 09 Mar 2023 05:19 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Mar 2023 05:19 PM IST
सार
हमीरपुर जिले के आईटीआई रैल में आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए 15 मार्च को साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार मुबारकपुर और परवाणू की दो निजी कंपनियों की ओर से लिया जाएगा।
विज्ञापन
नौकरी के लिए साक्षात्कार(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के आईटीआई रैल में आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए 15 मार्च को साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार मुबारकपुर और परवाणू की दो निजी कंपनियों की ओर से लिया जाएगा। आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि साक्षात्कार में आईटीआई के इलेक्ट्रिशियन, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, टर्नर मोटर मेकेनिक व्हीकल के 2015 से लेकर 2022 तक के पास अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है। कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 13,689 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। चयनित अभ्यार्थियों को महीने में चार छुट्टियों के अलावा 15 आपातकालीन अवकाश भी मिलेंगे। इसी तरह वार्षिक नौ त्योहारी छुट्टियों के अलावा कैंटीन में सस्ती दरों पर खाना और वर्दी भी दी जाएगी।
विज्ञापन