{"_id":"e344f1ea586f400657c7d947d16ce81c","slug":"job-fair-at-kullu-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार का सुनहरा मौका, कीजिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार का सुनहरा मौका, कीजिए आवेदन
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 13 Nov 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रम एवं रोजगार विभाग प्रदेश भर के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान करने जा रहा है। विभाग की ओर से 14 नवंबर को कुल्लू के ढालपुर मैदान में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए रोजगार मेला लगाने जा रहा है।
विज्ञापन
कई कंपनियां साक्षात्कार लेकर युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगी। जिला रोजगार अधिकारी हरि राम ने बताया कि रोजगार मेला सुबह नौ बजे आरंभ होगा।
इसमें पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास युवाओं के साथ-साथ आईटीआई, पॉलीटेक्निक डिप्लोमाधारक, बीटैक और अन्य डिप्लोमाधारक और सामान्य स्नातक पास युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन
चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। साक्षात्कार के इच्छुक युवाओं को मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, तीन पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र साथ लाना होगा।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01902-222522 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला रोजगार अधिकारी ने प्रदेश भर के युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।