फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JOA candidates will continue their fast till the next cabinet meeting

Shimla News: अगली कैबिनेट की बैठक तक क्रमिक अनशन जारी रखेंगे जेओए अभ्यर्थी

Fri, 08 Mar 2024 06:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Mar 2024 06:48 PM IST
सार

 लंबित भर्ती के परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर डटे जेओए (आईटी) पोस्ट कोड 817 और ड्राइंग मास्टर पोस्ट कोड 980 को कैबिनेट सब कमेटी की पहली बैठक के बाद सामने आए सकारात्मक प्रयासों से जल्द परिणाम के घोषित होने की उम्मीद जगी है। 

विज्ञापन
JOA candidates will continue their fast till the next cabinet meeting
जेओए अभ्यर्थी का क्रमिक अनशन जारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला के चौड़ा मैदान में लंबित भर्ती के परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर डटे जेओए (आईटी) पोस्ट कोड 817 और ड्राइंग मास्टर पोस्ट कोड 980 को कैबिनेट सब कमेटी की पहली बैठक के बाद सामने आए सकारात्मक प्रयासों से जल्द परिणाम के घोषित होने की उम्मीद जगी है। इसलिए अभ्यर्थी क्रमिक अनशन को मंत्रिमंडल की अगली बैठक तक जारी रखेंगे। इन अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताते हुए मांग की है कि अगली बैठक में फैसला होना चाहिए।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की घोषणा और आदर्श चुनाव आचार संहिता के लागू होने से पहले फैसला लिया जाए। रिजल्ट घोषित करने का मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला होने और इसकी अधिसूचना जारी होने का उन्हें बेसब्री से इंतजार रहेगा। अभ्यर्थी सौरभ, अक्षय शर्मा, धीरज कुमार, सुमित नेगी, सुकेश राणा, तरुण पंवार सहित अन्य अभ्यर्थियों ने सब कमेटी के अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह, यादविंद्र गोमा, जगत सिंह नेगी सहित सभी सदस्यों को चार साल से चली आ रही मांग पर पहली सब कमेटी की बैठक में ही फैसला लेने पर आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed