{"_id":"570d41354f1c1b1f104a6aba","slug":"jewellers-strike-ended-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णकारों की हड़ताल खत्म, आज खोलेंगे दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णकारों की हड़ताल खत्म, आज खोलेंगे दुकानें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने स्वर्ण कारोबारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार होगा।
- फोटो : फाइल फोटो
हिमाचल प्रदेश के स्वर्णकारों ने बीते 42 दिनों से चली आ रही हड़ताल को मंगलवार देर शाम समाप्त करने का एलान किया है। बुधवार से सभी स्वर्णकार अपनी दुकानें खोल देंगे।
विज्ञापन
स्वर्णकारों के स्टेट समन्वयक अतुल टांगरी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि केंद्रीय वित्त सचिव रांका फतेचंद के समक्ष अपनी मांग को रखा है। बैठक में केंद्र सरकार ने स्वर्ण कारोबारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार होगा।
विज्ञापन
समन्वयक ने बताया कि केंद्र सरकार को 12 दिन का समय दिया गया है अगर वह उनकी मांगों को पूरा नहीं करते हैं तो फिर से स्वर्णकार एकजुट होकर देश भर में दुकानें बंद रखेंगे। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को आगामी रणनीति पर फिर से विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन