फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jat reservation, fire in hrtc buses and truck.

हरियाणा में जला दीं हिमाचल की गाड़ियां, कई बसें फंसी

Tue, 23 Feb 2016 08:07 AM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 08:07 AM IST
विज्ञापन
jat reservation, fire in hrtc buses and truck.

जाट आरक्षण के लिए आंदोलनरत प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को हरियाणा के पानीपत में खड़ी एचआरटीसी की बस में आग लगा दी। चालक ने साथ लगते मकान में घुसकर अपनी जान बचाई। यह बस नालागढ़ डिपो की थी।

विज्ञापन


घटना सोमवार को करीब दोपहर 12 बजे हुई है। यही नहीं, कई ट्रकों को भी निशाना बनाया गया है। आंदोलनकारियों ने सोमवार को पहले मौके पर फायरिंग की, उसके बाद खड़ी बस में आग लगा दी।
विज्ञापन


नालागढ़ डिपो की एचपी 12-8353 बस 19 फरवरी को नालागढ़ से दिल्ली गई थी। सवारियां उतरने के बाद इस बस को पानीपत में पुलिस की गाड़ी के आगे खड़ा कर दिया था। यहीं पर आंदोलनकारियों ने बस को अपना निशाना बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में छिपने को मजबूर हुआ चालक

jat reservation, fire in hrtc buses and truck.

आंदोलनकारियों ने रविवार शाम को बस और पुलिस की गाड़ी में आग लगा थी। इससे बस को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था। सोमवार दोपहर 11 बजे फिर उपद्रवियों ने फायरिंग की और बस में आग लगा दी।

बस के चालक कुलवरण ने बताया कि वह गाड़ी को छोड़ कर साथ लगते गांव के एक मकान में छिपा हुआ है। उसने बताया कि वह गांव से निकलना चाहता था लेकिन आंदोलनकारियों के डर से वह बाहर नहीं निकल पाया।

उधर, नालागढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने बस जलाने की पुष्टि की है। इधर, परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तक तक दिल्ली के लिए बसें नहीं भेजी जाएंगी।

दिल्ली में फंसी हैं एचआरटीसी की 25 बसें

jat reservation, fire in hrtc buses and truck.

जाट आरक्षण आंदोलन के चलते दिल्ली में हिमाचल पथ परिवहन निगम की 25 बसें फंसी हैं। रविवार को कुछ समय के लिए स्थिति सामान्य हो गई थी लेकिन कुछ समय बाद ही आंदोलनकारियों ने सड़कों पर जाम लगा दिया। ऐसे में दिल्ली में फंसी बसें हिमाचल नहीं आ पाईं।

चालक और परिचालक दिल्ली परिवहन निगम के रेस्ट हाउस में रुके हैं। परिवहन निगम ने रविवार को चालकों को निर्देश दिए कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक बसें हिमाचल लेकर न आएं। उन्होंने चालकों को बस न चलाने की हिदायत दी है।

हिमाचल के सभी डिपो से 55 बसें दिल्ली चलती हैं। सोमवार को दिल्ली के लिए एक भी बस नहीं भेजी गई। दिल्ली जाने वाली बसें चंडीगढ़ से वापस हिमाचल पहुंची हैं। जाट आरक्षण आंदोलन के चलते परिवहन निगम के 108 रूट प्रभावित हुए हैं।

परिवहन निगम का कहना है कि जाट आरक्षण आंदोलन के चलते हिमाचल के नालागढ़ डिपो की एक बस को आग लगाई गई है। जबकि 3 बसों की कुंडली में हवा निकाली गई है। तीनों बसें सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed