फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jasmine oil and vermilion will be returned to Jakhu temple

Shimla News: जाखू मंदिर में वापस मिलेगा चमेली का तेल और सिंदूर

Sat, 31 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Jasmine oil and vermilion will be returned to Jakhu temple
श्रद्धालुओं से मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर आने का आग्रह, जाखू, तारादेवी और संकटमोचन मंदिर की बनेगी वेबसाइट
विज्ञापन

डीसी ने मंदिर न्यास की बैठक में दी जानकारी
ऑनलाइन मिलेगी भंडारा बुकिंग की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के प्रसिद्ध जाखू मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए जाने वाले चमेली के तेल और सिंदूर को वापस श्रद्धालुओं को दिया जाएगा। इसके अलावा लोगों से मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर ही आने का आग्रह कमेटी ने किया है।

चमेली के तेल और सिंदूर का कुछ हिस्सा ही मंदिर में चढ़ाया जाएगा और शेष श्रद्धालुओं को वापस किया जाएगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शनिवार को तारादेवी, संकटमोचन और हनुमान मंदिर जाखू की न्यास की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जाखू मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ रही संख्या को देखते हुए मंदिर का विस्तारीकरण किया जाएगा। डीसी अनुपम कश्यप ने बताया की राजधानी के तारादेवी, संकटमोचन और जाखू मंदिर की अब अपनी वेबसाइट होगी। श्रद्धालुओं को मंदिर की बेवसाइट पर मंदिर के इतिहास, दान सुविधा, भंडारा बुकिंग, मंदिर की आयव्यय और विकासात्मक कार्यों की जानकारी मिलेगी। बताया कि हनुमान मंदिर जाखू में अब मर्यादित वस्त्र पहनकर प्रवेश करना होगा। इसके लिए मंदिर परिसर में जगह-जगह होर्डिंग लगाए जाएंगे। जाखू न्यास के सदस्यों की ओर से बैठक में सुझाव के बाद उपायुक्त ने सहमति जताई।
विज्ञापन


उन्होंने श्रद्धालुओं से मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर आने की अपील की। अब हनुमान मंदिर जाखू में भी स्टील की थालियों की जगह टौर की पत्तल में भंडारा परोसा जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से तारादेवी और संकटमोचन मंदिर में यह योजना शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मंदिर में 1 जनवरी से 30 अगस्त तक 1,99,47,571 रुपये की कमाई हुई है। मंदिर के विभिन्न बैंकों के बचत खाते में 3 करोड़ 55 लाख 53 हजार 75 रुपये है। इस मौके पर एसडीएम शहरी भानु गुप्ता, एसडीएम ग्रामीण कविता ठाकुर सहित तीनों मंदिर न्यासों के गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर के मंदिरों में पुजारियों के रिक्त पद भरे जाएंगे
डीसी ने तारादेवी मंदिर में कुश्ती अखाड़ा के साथ शौचालय और स्नानागार निर्माण, एक लाख लीटर पानी का स्टोरेज टैंक, पार्किंग एरिया में रेन शेल्टर, पानी की लीकेज और छत से पानी के रिसाव को रोकने तथा कामगारों की संख्या में वृद्धि करने को मंजूरी दी। कहा कि पुजारियों के रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए पुलिस की तैनाती मंदिर परिसर में की जाएगी। उन्होंने मंदिर परिसर में नया जूता घर निर्माण के लिए भूमि चयनित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में पार्किंग की आय को लेकर नगर निगम के साथ हिस्सेदारी लेकर आगामी बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article