{"_id":"1498dd04bf8296c0a9b0f5590c859aea","slug":"jasbir-jassi-in-summer-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर फेस्टिवल में धमाल मचाएंगे ये सेलिब्रिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर फेस्टिवल में धमाल मचाएंगे ये सेलिब्रिटी
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 17 May 2015 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समर फेस्टिवल शिमला में पंजाबी गायक जसवीर जस्सी धमाल मचाएंगे। जिला प्रशासन ने एक जून से पांच जून तक राजधानी शिमला के रिज मैदान पर आयोजित होने वाले समर फेस्टिवल के लिए कलाकारों के नाम घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन
समर फेस्टिवल में बॉलीवुड गायक हर्षदीप और कव्वाली किंग वारसी बंधु भी प्रस्तुति देंगे। चार जून को मॉडलिंग से मिस समर फेस्टिवल शिमला का खिताब तय होगा। एक जून से पांच जून तक रोजाना शाम साढ़े छह बजे से रिज मैदान पर रंगारंग कार्यक्रम शुरू होंगे। जिला भाषा अधिकारी त्रिलोक सूर्यवंशी ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
एक जून : पंजाबी गायक जसवीर जस्सी नाइट
दो जून : मणिपुर के अग्नि ग्रुप की नाइट
तीन जून : बॉलीवुड सूफी गायक हर्षदीप नाइट
चार जून : मिस समर फेस्टिवल शिमला प्रतियोगिता
पांच जून : नजीर और नसीर अहमद वारसी नाइट
नोट : पांचों दिन हिमाचली लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा स्कूली बच्चों के कार्यक्रम भी होंगे।
बजट की कमी ने फीका किया फेस्टिवल- समर फेस्टिवल के आयोजन के लिए जिला प्रशासन के पास बजट की कमी के चलते इस बार कार्यक्रम फीका रहने की संभावना है। समर फेस्टिवल के दौरान प्रशासन ने किसी भी नामी कलाकार को नहीं बुलाया है। बड़े कलाकारों की फीस अधिक होने के चलते औपचारिकता ही निभाई।
विज्ञापन