फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Japan now preparing to increase export of apples to India

Apple Export: अब भारत के लिए सेब का निर्यात बढ़ाने की तैयारी में जापान, हिमाचल के बागवानों की परेशानी बढ़ी

Sun, 20 Nov 2022 11:10 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 20 Nov 2022 11:10 AM IST
सार

जापान अब भारत के लिए सेब निर्यात बढ़ाने की तैयारी में है। जापान 24 नवंबर को जापान-भारत खाद्य और कृषि संगोष्ठी में इसकी पेशकश रखेगा। इस संगोष्ठी में हिमाचल प्रदेश के अधिकारी भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Japan now preparing to increase export of apples to India
सेब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले से ही विदेशी सेब के आयात का विरोध कर रहे हिमाचल के बागवानों के लिए अब एक और मुसीबत खड़ी होने वाली है। जापान अब भारत के लिए सेब निर्यात बढ़ाने की तैयारी में है। जापान 24 नवंबर को जापान-भारत खाद्य और कृषि संगोष्ठी में इसकी पेशकश रखेगा। इस संगोष्ठी में हिमाचल प्रदेश के अधिकारी भी शामिल होंगे। हिमाचल प्रदेश के सेब बागवान पहले से ही विदेशी सेब के आयात का विरोध कर रहे हैं। वे विदेशी सेब पर 100 प्रतिशत आयात शुल्क बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। नई दिल्ली में जापान-भारत खाद्य और कृषि संगोष्ठी 24 नवंबर को होगी, जो सतत खाद्य आपूर्ति और कृषि निवेश पर केंद्रित होगी। इसमें भारत और जापान के उद्योगपतियों, शिक्षाविदों और नेताओं के बीच विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा होगी।

विज्ञापन


जापान के कृषि, वानिकी और मत्स्य मंत्रालय का यह आयोजन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की साझेदारी में होगा। भारत में जापान के दूतावास की ओर से इसे सह-प्रायोजित किया जा रहा है। जापान की शीर्ष व्यापार संवर्द्धन एजेंसी जेतरो भी इस आयोजन में सहयोग कर रही है। जापान के दूतावास ने इस संबंध में यह जानकारी साझा की है कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य मार्च में जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की भारत यात्रा से जुड़ा हुआ है। इस दौरान पांच ट्रिलियन येन निवेश लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत में जापानी निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे जापानी सेब सहित जापान के अन्य कृषि उत्पादों और खाद्य पदार्थों के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, जिनसे मार्च में आयात प्रतिबंध हटा लिया गया है। इस संगोष्ठी के लिए हिमाचल से पहले मुख्य सचिव आरडी धीमान का जाना प्रस्तावित रहा है। हालांकि, उनसे बात हुई तो वह बोले कि संभवतया वित्त विभाग के अधिकारी ही इस संगोष्ठी में जाएंगे। 
विज्ञापन


हिमाचल पहले से ही कर रहा 100 फीसदी आयात शुल्क की मांग 
हिमाचल प्रदेश पहले ही सेब पर 100 फीसदी आयात शुल्क लगाने की मांग कर रहा है। वर्तमान में अमेरिका के सेब पर यह 70 फीसदी है, जबकि सार्क राष्ट्रों को छोड़कर अन्य देशों पर इसे 50 फीसदी लगाया गया है। सार्क देशों पर कोई शुल्क नहीं है। जापान से सेब आयात पर भी 50 फीसदी आयात शुल्क है। 70 फीसदी आयात शुल्क लगा होने के बावजूद अमेरिका बड़ी मात्रा में भारत की मंडियों के लिए सेब का आयात कर रहा है। इसका नुकसान हिमाचल प्रदेश के सेब बागवानों को होता है। इससे मंडियों में हिमाचली सेब की मांग कम होने पर रेट गिर जाते हैं। अब जापान से आने वाला सेब नई चुनौती होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed