फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Janmanch in sirmour vidhan sabha speaker rajeev bindal hits out at bank manager

जनमंच में ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के आदेश, बैंक के शाखा प्रबंधक को लगाई लताड़

Sun, 08 Sep 2019 06:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 08 Sep 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
Janmanch in sirmour  vidhan sabha speaker rajeev bindal hits out at bank manager
- फोटो : अमर उजाला

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला बांगी के भवन का निर्माण तीन वर्ष में भी नहीं होने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। उपमंडल राजगढ़ के फागू में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में ग्रामीण सुभाष चंद की शिकायत पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए उन्होंने लोनिवि को कड़ी हिदायत भी दी।

विज्ञापन


इसके अलावा जनमंच में सहकारी बैंक हाब्बन के शाखा प्रबंधन को लताड़ लगाई। बिंदल ने कहा कि जब आप मंत्रियों के सामने ऐसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं तो लोगों से कैसे बात करते होंगे। उन्होंने चेताया कि भविष्य में ऐसा व्यवहार न करें।
विज्ञापन


भाणत पंचायत के फागू में आयोजित जनमंच में 112 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 63 शिकायतों में से 20 का निपटारा मौके पर किया, जबकि 49 मांगों को संबंधित विभागों को भेजा गया। विस अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनमंच में प्राप्त शिकायतों का निपटारा 15 दिन में किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटला बांगी के सुभाष चंद की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग को निर्देश किए कि कोटला बांगी के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन का निर्माण कार्य गत तीन वर्षो से लंबित रखने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाए और इस स्कूल भवन के निर्माण कार्य की पुन: प्रक्रिया आरंभ की जाए।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार इस भवन के लिए 68 लाख रुपये खर्च कर रही है। यह खेद का विषय है कि ठेकेदार और विभाग की लापरवाही से स्कूल भवन नहीं बन पाया। हाब्बन क्षेत्र के लोगों की शिकायत पर उन्होंने  एसडीएम राजगढ़ को निर्देश दिए कि वह संबंधित अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर जाकर हाब्बन स्कूल भवन को असुरक्षित घोषित करने के लिए एक सप्ताह में कार्यवाही करें। उन्होंने हाब्बन स्कूल को असुरिक्षत घोषित करने में दो वर्षों से की गई लापरवाही के बारे में जांच करने के भी निर्देश दिए। 

बेटियों के अभिभावकों को बधाई पत्र के साथ दिए पौधे
विधानसभा अध्यक्ष ने इस मौके पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ..अभियान के तहत सात बेटियों के अभिभावकों को बधाई पत्र के अतिरिक्त एक-एक पौधा उपहार के रूप में दिया। इसके अतिरिक्त बेटी है अनमोल कार्यक्रम के तहत दस कन्याओं को दस-दस हजार की राशि बैंक एफडी के रूप में दी गई। मुख्यमंत्री गृहिणी योजना के तहत 11 पंचायतों की 300 निर्धन महिलाओं को नि:शुल्क रसोई गैस चूल्हे वितरित किए गए ।

यह रहे जनमंच में उपस्थित
जनमंच कार्यक्रम में सांसद कश्यप ने पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में सरकार की ओर से किए कार्यों की जानकारी जनता के समक्ष रखी। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष हिप्र राज्य सहकारी बैंक चंद्रमोहन ठाकुर, उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर, अधीक्षण अभियंता आईपीएच जोगिंद्र चैहान, एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा, भाजपा मंडलाध्यक्ष प्रताप ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।

यह सवाल हमारी और आपकी आंखें खोलने के लिए
एक युवक ललित किशोर ने प्रश्न किया कि जब मंत्री आते हैं, तो सड़कें ठीक हो जाती हैं। जबकि आगे-पीछे हालत खराब होती है। इसके उत्तर में विधानसभा अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता को कहा कि यह प्रश्न हमारी और आपकी आंखें खोलने के लिए है। इसलिए इसका ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed